रेड कार्पेट पर निकिता रावल के साथ फैन की हैरान करने वाली हरकत, बिना इजाजत किया किस

रेड कार्पेट पर निकिता रावल के साथ फैन की हैरान करने वाली हरकत, बिना इजाजत किया किस
अभिनेत्री निकिता रावल हाल ही में एक रेड कार्पेट कार्यक्रम के दौरान उस समय पूरी तरह चौंक गईं, जब एक महिला प्रशंसक उनके पास आई और अचानक उनके होंठों पर किस कर लिया। इस अप्रत्याशित घटना से निकिता हैरान रह गईं और असहज भी नजर आईं।

मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री निकिता रावल हाल ही में एक रेड कार्पेट कार्यक्रम के दौरान उस समय पूरी तरह चौंक गईं, जब एक महिला प्रशंसक उनके पास आई और अचानक उनके होंठों पर किस कर लिया। इस अप्रत्याशित घटना से निकिता हैरान रह गईं और असहज भी नजर आईं।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में निकिता रावल एक कार्यक्रम के रेड कार्पेट पर पैपराजी के लिए पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। वह कैमरों की तरफ देखकर तस्वीरें खिंचवा रही थीं कि तभी एक महिला फैन उनके पास पहुंचती है। फैन निकिता से सेल्फी लेने की इच्छा जाहिर करती है। शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत सामान्य दिखाई देती है और निकिता भी उस फैन के साथ सहज नजर आती हैं।

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि महिला फैन अचानक निकिता के गाल पर किस कर देती है। निकिता इस हरकत से चौंक जाती हैं, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने स्थिति को और असहज बना दिया। गाल पर किस करने के बाद महिला फैन ने निकिता को अपनी तरफ खींच लिया और उनके होंठों पर भी किस कर दिया। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि निकिता को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

अचानक हुई इस हरकत से निकिता हैरान रह गईं। वीडियो में वह महिला को रोकने की कोशिश करती हुई भी नजर आती हैं। वह इस स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश करती हैं, लेकिन महिला फैन ने उन्हें पकड़े रखा। इस वजह से निकिता काफी असहज दिखाई देती हैं।

महिला फैन यहीं नहीं रुकी। वहां से जाने से पहले उसने निकिता के गाल पर एक बार फिर किस किया और फिर वहां से चली गई। यह पूरा घटनाक्रम कैमरों में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला फैन के व्यवहार की आलोचना की। लोगों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के साथ उसकी मर्जी के बिना इस तरह की हरकत करना सही नहीं है।

एक यूजर ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कार्रवाई की बात कही। वहीं कुछ लोगों ने इस घटना को परेशान करने वाला बताया और कहा कि सामने वाले की सहमति का सम्मान किया जाना चाहिए।

इस पूरे मामले में निकिता रावल की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Aug 2026 4:54 PM IST

Tags

Next Story