किरदार की भावनाएं कलाकार पर हावी न हों, इसके लिए आध्यात्मिकता जरूरी पंकज त्रिपाठी

किरदार की भावनाएं कलाकार पर हावी न हों, इसके लिए आध्यात्मिकता जरूरी पंकज त्रिपाठी
अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी आने वाली स्ट्रीमिंग फिल्म 'पारिवारिक मनोरंजन' की रिलीज की तैयारी कर रहे है। आईएएनएस को दिए खास इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह इन दिनों खुद को बेहतर ढंग से समझने के लिए आध्यात्मिकता का सहारा ले रहे हैं। आध्यात्मिकता ने उन्हें जिंदगी के उतार-चढ़ाव के बीच तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय ठहरकर सोचने की समझ दी है।

मुंबई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी आने वाली स्ट्रीमिंग फिल्म 'पारिवारिक मनोरंजन' की रिलीज की तैयारी कर रहे है। आईएएनएस को दिए खास इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह इन दिनों खुद को बेहतर ढंग से समझने के लिए आध्यात्मिकता का सहारा ले रहे हैं। आध्यात्मिकता ने उन्हें जिंदगी के उतार-चढ़ाव के बीच तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय ठहरकर सोचने की समझ दी है।

आईएएनएस से बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने बताया कि एक कलाकार के लिए हर भावना को गहराई से महसूस करना उसके काम का हिस्सा है, जबकि आध्यात्मिकता उन्हें भावनाओं के बीच संतुलन बनाना सिखाती है। ऐसे में अभिनय और आध्यात्मिकता के बीच तालमेल बैठाना एक अलग अनुभव होता है।

आईएएनएस ने जब उनसे पूछा कि वह इन दोनों के बीच संतुलन कैसे बनाते हैं तो पंकज ने कहा, ''यह प्रोफेशन का जरूरी हिस्सा है। कला में किरदार लिखा जाता है और उससे उम्मीद की जाती है कि वह हर स्थिति पर प्रतिक्रिया देगा। इसके लिए जागरूकता जरूरी है। यह समझना होता है कि कोई भावना मेरे भीतर आई है, तो क्या मैं उस पर तुरंत प्रतिक्रिया दूंगा या सोच-समझकर जवाब दूंगा? यह भावना कहां से आई है? किरदार कैसे सोचता है? यह एक ऐसी बात है, जिसे बहुत से लोग नहीं समझते। कलाकार इतने नाजुक क्यों होते हैं? क्योंकि वह अपनी जिंदगी के साथ हर साल कुछ और जिंदगियां भी जीते हैं।''

पंकज त्रिपाठी ने कहा, ''एक आम इंसान को अपनी जिंदगी की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन एक कलाकार अपनी चुनौतियों के साथ-साथ अपने किरदार की मुश्किलों से भी गुजरता है। इसका असर उसकी जिंदगी पर भी पड़ता है और वह भावनात्मक रूप से नाजुक हो जाता है। ऐसे में कलाकार की जिंदगी में आध्यात्मिकता और भी जरूरी हो जाती है। उसे यह समझना होता है कि कहीं उसका किरदार उस पर हावी तो नहीं हो रहा और उसके भीतर भावनात्मक उथल-पुथल तो नहीं चल रही।''

पंकज ने जिंदगी और अभिनय को दो अलग-अलग चीजें बताया। उनका मानना है कि अगर कोई इंसान जिंदगी को बेहतर ढंग से समझता है तो उसका अभिनय भी बेहतर हो सकता है। उन्होंने कहा, ''जिंदगी और अभिनय दो अलग-अलग चीजें हैं लेकिन अगर आप जिंदगी को बेहतर समझते हैं, तो बेहतर अभिनय कर पाएंगे। जिंदगी को समझने के लिए आपको अभिनय को समझना जरूरी नहीं है।''

पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'पारिवारिक मनोरंजन] 13 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज होने वाली है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story