शहडोल तालाब में डूबकर तीन किशोर की मौत पर सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, आर्थिक मदद का ऐलान

भोपाल/शहडोल, 10 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में तीन किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने का ऐलान किया है।
मिली जानकारी के अनुसार शहडोल के चौपाटी क्षेत्र में कुछ युवा जमा थे। इसी दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी आई। पुलिस की गाड़ी को देखते ही यह युवक घबरा गए और वे मौके से भागे। पुलिस को लेकर किशोरों में डर था और वह इसी डर के चलते झूला पुल के करीब स्थित तालाब में कूद गए।
तीन किशोर के तालाब में कूदने की घटना की जैसे ही जानकारी लोगों को हुई। वे राहत और बचाव कार्य में जुट गए। काफी देर तक चले अभियान के बाद तीनों किशोर को अचेत अवस्था में बरामद कर लिया गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने तीनों किशोरों को मृत घोषित कर दिया।
तालाब में कूदने वाले तीन किशोरों की पहचान समीर, दुर्गेश और गौरव के तौर पर हुई है। इस घटना को जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने गंभीर मानते हुए तीन सदस्य जांच कमेटी का गठन कर दिया है। इस समिति में अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सिविल सर्जन शामिल हैं।
इस जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर किशोर पुलिस से इतना क्यों डरे हुए थे और तालाब में क्यों कूदे? शहडोल में तालाब में डूबने से तीन किशोरों की हुई मौत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपयों की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं, दूसरी ओर तालाब में डूबने वाले तीनों किशोर के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वे समझ ही नहीं पा रहे हैं कि आखिर पुलिस से डर कर उनके बच्चों ने तालाब में आखिर छलांग क्यों लगाई।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
