राम मंदिर चढ़ावा विवाद पिनाराई विजयन ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पिनाराई विजयन ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की
केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता पिनाराई विजयन ने रविवार को अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की।

तिरुवनंतपुरम, 28 जून (आईएएनएस)। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता पिनाराई विजयन ने रविवार को अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की।

सीपीआईएम के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री विजयन ने फेसबुक पोस्ट में वित्तीय गड़बड़ी की खबरों को 'बेहद गंभीर' बताया और कहा कि इनसे लोगों की आस्था और धार्मिक भावनाओं के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंताजनक सवाल खड़े होते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने राजनीतिक फायदे के लिए लोगों की आस्था का इस्तेमाल किया, उन्होंने इसकी आड़ में सुनियोजित तरीके से वित्तीय धोखाधड़ी भी की।

विजयन ने दावा किया कि अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टियों के संघ परिवार से जुड़े संगठनों के साथ करीबी संबंध थे और कहा कि उनकी यह जिम्मेदारी है कि वे बताएं कि लाखों भक्तों से इकट्ठा किया गया पैसा कैसे खर्च किया गया।

उन्होंने कहा कि जनता को यह जानने का हक है कि चंदा कहां गया। विपक्ष के नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इन आरोपों पर जवाब देने को कहा, क्योंकि उन्होंने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अहम भूमिका निभाई थी।

सीएम पिनाराई विजयन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आधिकारिक संसदीय अधिसूचना के जरिए बनाए गए ट्रस्ट पर अब शक के बादल मंडरा रहे हैं, जिससे जवाबदेही और पारदर्शिता जरूरी हो गई है।

विजयन के मुताबिक, मंदिर के फंड को लेकर चल रहा विवाद संघ परिवार की राजनीति के 'असली चरित्र' को दिखाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों की आस्था का इस्तेमाल न सिर्फ राजनीतिक मकसद के लिए, बल्कि पैसे कमाने के लिए भी किया गया।

निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए विजयन ने केंद्र सरकार से सुप्रीम कोर्ट की सीधी निगरानी में उच्च-स्तरीय जांच का आदेश देने को कहा। उन्होंने कहा कि सिर्फ स्वतंत्र और न्यायिक निगरानी वाली जांच ही सच का पता लगा सकती है, जवाबदेही तय कर सकती है और मंदिर प्रोजेक्ट में योगदान देने वाले लाखों भक्तों का भरोसा फिर से कायम कर सकती है।

उनके आधिकारिक फेसबुक पोस्ट के जरिए की गई इन टिप्पणियों ने अयोध्या राम मंदिर के निर्माण के लिए इकट्ठा किए गए चंदे के प्रबंधन को लेकर चल रहे विवाद में एक नया राजनीतिक पहलू जोड़ दिया है। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Jun 2026 4:49 PM IST

Tags

Next Story