बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 50 हजार रुपए घोषित था इनाम

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 50 हजार रुपए घोषित था इनाम
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ के दौरान स्वात टीम के दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

बुलंदशहर, 9 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ के दौरान स्वात टीम के दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

गुलावठी और सिकंदराबाद थाना प्रभारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान स्वात टीम में तैनात सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार और कॉन्स्टेबल नरेंद्र कुमार भी घायल हो गए। एनकाउंटर में ढेर मोनू का एक साथी फरार हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग जारी है। मौके से पिस्टल, दो मैगजीन, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के अनुसार, पुलिस टीम इलाके में चेकिंग कर रही थी, तभी दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। रुकने के बजाय अपराधियों ने पुलिसकर्मियों पर कई राउंड गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।"

मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश मोनू को इलाज के लिए घायल पुलिसकर्मियों के साथ तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। आरोपी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मोनू काकोड़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के दुष्कर्म और हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। इस घटना के संबंध में 1 अगस्त को काकोड़ थाने में मामला दर्ज किया गया था।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मारे गए आरोपी के खिलाफ बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, जीआरपी बरेली और जीआरपी अलीगढ़ समेत कई जिलों और पुलिस इलाकों में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Aug 2026 10:30 AM IST

Tags

Next Story