रियलमी ने भारत के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता दोहराई, सुपर एजेंट्स के साथ 2027 की विकास योजनाओं को किया पेश

रियलमी ने भारत के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता दोहराई, सुपर एजेंट्स के साथ 2027 की विकास योजनाओं को किया पेश
रियलमी ने बुधवार को भारत के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता दोहराते हुए 2027 के लिए उत्पाद विकास, ब्रांड में निवेश और अपने मुख्य कारोबार से जुड़ी प्राथमिकताओं की रूपरेखा पेश की। रियलमी के उपाध्यक्ष और मुख्य विपणन अधिकारी (सीएमओ) चेस शू के नेतृत्व में भारत के सुपर एजेंट्स के साथ हुई बैठक में कंपनी ने उपभोक्ताओं के बीच अपनी पसंद को मजबूत करने और अपने वितरण नेटवर्क के साथ टिकाऊ विकास हासिल करने पर जोर दिया।

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियलमी ने बुधवार को भारत के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता दोहराते हुए 2027 के लिए उत्पाद विकास, ब्रांड में निवेश और अपने मुख्य कारोबार से जुड़ी प्राथमिकताओं की रूपरेखा पेश की। रियलमी के उपाध्यक्ष और मुख्य विपणन अधिकारी (सीएमओ) चेस शू के नेतृत्व में भारत के सुपर एजेंट्स के साथ हुई बैठक में कंपनी ने उपभोक्ताओं के बीच अपनी पसंद को मजबूत करने और अपने वितरण नेटवर्क के साथ टिकाऊ विकास हासिल करने पर जोर दिया।

भारत रियलमी की वैश्विक विकास योजनाओं के केंद्र में बना हुआ है। वर्ष 2027 के लिए कंपनी की रणनीति में स्मार्टफोन की अधिक मजबूत उत्पाद श्रृंखला, विपणन पर बढ़ा हुआ खर्च, मार्केटिंग और रिटेल टीमों के बीच बेहतर समन्वय तथा उपभोक्ताओं के साथ लगातार जुड़ाव शामिल होगा। इन प्राथमिकताओं का उद्देश्य मांग को मजबूत करना, खुदरा बिक्री के क्रियान्वयन में सुधार करना और साझेदारों की अगली पीढ़ी के विकास के लिए अधिक टिकाऊ आधार तैयार करना है।

रियलमी के उपाध्यक्ष और सीएमओ चेस शू ने कहा, “भारत रियलमी के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और हम यहां लंबे समय तक अपना कारोबार विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस प्रतिबद्धता का अर्थ है उत्पादों में लगातार निवेश करना, उनके पूरे जीवनचक्र के दौरान उन्हें समर्थन देना और उन भारतीय साझेदारों के साथ मिलकर काम करना, जो हर दिन रियलमी को उपभोक्ताओं तक पहुंचाते हैं। वर्ष 2027 के लिए हमारी प्राथमिकताएं स्पष्ट हैं: बेहतर प्रमुख उत्पाद, ब्रांड में लगातार निवेश और हमारी मार्केटिंग तथा रिटेल टीमों के बीच बेहतर समन्वय। हम चाहते हैं कि उपभोक्ताओं को हमारे उत्पादों में हो रही प्रगति का अनुभव हो और हमारे साझेदारों को भविष्य में मिलने वाले अवसरों पर अधिक भरोसा हो।”

रियलमी की 2027 की मुख्य उत्पाद श्रृंखला में नंबर सीरीज प्रमुख प्राथमिकता होगी। इसके तहत प्रदर्शन, गेमिंग, इमेजिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और स्मार्टफोन के समग्र अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा। उत्पाद विकास में उपभोक्ता अनुसंधान, उपयोगकर्ताओं के परीक्षण और उनकी प्रतिक्रिया को शामिल किया जाएगा, ताकि रोजमर्रा की जरूरतों के अनुरूप सुधार किए जा सकें। वहीं, सी सीरीज उन उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करती रहेगी, जो भरोसेमंद उत्पाद, लंबी बैटरी लाइफ और सुचारु प्रदर्शन चाहते हैं।

इस उत्पाद श्रृंखला को समर्थन देने के लिए रियलमी की योजना उत्पादों की लॉन्चिंग और लॉन्च के बाद के प्रचार, दोनों चरणों में मार्केटिंग को मजबूत करने की है। गेमिंग समुदायों, कॉलेज परिसरों में गतिविधियों, कंटेंट क्रिएटर्स की सामग्री और रिटेल स्टोर में उत्पादों के प्रत्यक्ष अनुभव के जरिए उपभोक्ताओं को कंपनी के उत्पादों से अधिक करीब लाया जाएगा। इसके लिए मार्केटिंग और रिटेल टीमें मिलकर काम करेंगी, ताकि ब्रांड के संदेश को स्टोर में उपभोक्ताओं के साथ बेहतर जुड़ाव में बदला जा सके।

कंपनी ने भारत में अपनी दीर्घकालिक मौजूदगी के लिए वितरक नेटवर्क के महत्व को भी दोहराया। बैठक में उत्पादों की अधिक स्पष्ट योजना बनाने, साझेदारों के लिए बेहतर दृश्यता सुनिश्चित करने और स्थानीय बाजार में कारोबार को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग मजबूत करने पर चर्चा हुई। इस दौरान साझेदारों की लाभप्रदता को भी एक महत्वपूर्ण पहलू माना गया।

इन प्राथमिकताओं के जरिए रियलमी का लक्ष्य भारत में अपने मुख्य कारोबार को मजबूत करना और उपभोक्ताओं के बीच अपनी पसंद को लंबे समय तक बनाए रखना है। कंपनी इसके लिए उत्पादों, साझेदारियों और निरंतर निवेश पर ध्यान केंद्रित करेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Oct 2026 7:29 PM IST

Tags

Next Story