विकसित भारत के लिए नशा मुक्ति अभियान महत्वपूर्ण राज्‍यपाल मंगूभाई पटेल

विकसित भारत के लिए नशा मुक्ति अभियान महत्वपूर्ण राज्‍यपाल मंगूभाई पटेल
मध्य प्रदेश के राज्‍यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि विकसित और स्वस्थ भारत के लिए नशा मुक्ति अभियान महत्वपूर्ण है। एम.पी. स्‍टेट टी.बी. एसोसिएशन के 77वें टी.बी. सील अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में नशा मुक्‍त भारत अभियान चलाया जा रहा है। यह स्‍वस्‍थ भारत-सशक्‍त भारत और विकसित भारत के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण अभियान है।

भोपाल, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के राज्‍यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि विकसित और स्वस्थ भारत के लिए नशा मुक्ति अभियान महत्वपूर्ण है। एम.पी. स्‍टेट टी.बी. एसोसिएशन के 77वें टी.बी. सील अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में नशा मुक्‍त भारत अभियान चलाया जा रहा है। यह स्‍वस्‍थ भारत-सशक्‍त भारत और विकसित भारत के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण अभियान है।

उन्‍होंने कहा कि टी.बी. उन्‍मूलन प्रयासों के साथ नशा मुक्‍त भारत अभियान को भी जोड़ा जाना चाहिए। इन प्रयासों में नशे के मरीजों, विशेषकर युवाओं और बच्‍चों को नशे के आर्थिक, सामाजिक, मानसिक दुष्प्रभावों के विभिन्न आयामों के प्रति जागरूक करें। राज्‍यपाल पटेल ने सभी माता-पिता का आह्वान किया कि वे अपने बच्‍चों को नशे से दूर रहने के संस्‍कार घर से ही प्रदान करें। उन्‍हें संयमित जीवन, पौष्टिक आहार और समुचित उपचार का व्‍यावहारिक महत्‍व समझाए।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि टी.बी. मुक्‍त भारत अभियान में मरीजों की जांच, उपचार और निगरानी को सर्वोच्‍च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। प्रत्‍येक रोगी तक सही जानकारी, दवाइयां और पौष्‍टिक आहार की समुचित उपलब्‍धता सुनिश्चित की जाए। उन्‍होंने कहा कि टी.बी. रोगियों को सकारात्‍मक विचारों और अनुशासित जीवन शैली के प्रति विशेष रूप से जागरूक बनाया जाए। टी.बी. मुक्‍त भारत के कार्यक्रमों को सघन और सतत रूप से संचालित किया जाए।

राज्यपाल पटेल ने टी.बी. सील अभियान से जुड़े सदस्यों और स्‍वयंसेवी संस्थाओं को टी.बी. उन्‍मूलन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह पीड़ित मानवता की सेवा का कार्य है। ऐसे मानवीय कार्यों से पुण्‍य लाभ और ईश्‍वर का आर्शीवाद प्राप्‍त होता है।

एम.पी. स्‍टेट टी.बी. एसोसिएशन के चेयरमैन जयपाल सचदेव ने राज्‍यपाल पटेल का पुष्‍पगुच्‍छ, शॉल और श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। राज्‍यपाल पटेल ने कार्यक्रम में टी.बी. सील अभियान की जानकारी और जागरूकता पर आधारित किट का लोकार्पण किया।

चेयरमैन सचदेव ने टी.बी. सील अभियान और नवाचारों की जानकारी दी। आभार डॉ. अभिजीत देशमुख ने व्‍यक्‍त किया। इस अवसर पर लोकभवन के अधिकारी, एम.पी. स्‍टेट टी.बी. एसोसिएशन के पदाधिकारी और टी.बी. सील अभियान से संबंधित सदस्‍य उपस्थित थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Oct 2026 7:29 PM IST

Tags

Next Story