बिहार पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा जेड प्लस से घटाकर जेड, समीक्षा के बाद फैसला

बिहार पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा जेड प्लस से घटाकर जेड, समीक्षा के बाद फैसला
बिहार सरकार ने पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव करते हुए उसे जेड प्लस से घटाकर जेड कर दिया है। यह फैसला राज्य सुरक्षा समिति की समीक्षा के बाद लिया गया है।

पटना, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार सरकार ने पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव करते हुए उसे जेड प्लस से घटाकर जेड कर दिया है। यह फैसला राज्य सुरक्षा समिति की समीक्षा के बाद लिया गया है।

राज्य में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद कई प्रमुख लोगों की सुरक्षा श्रेणियों में व्यापक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह बदलाव राज्य सुरक्षा समिति की सिफारिशों के आधार पर लागू किए गए हैं।

इस फेरबदल में सबसे ज्यादा ध्यान विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा में कमी पर गया है। उन्हें पहले जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, जिसे अब घटाकर जेड कर दिया गया है।

हालांकि सरकार ने इस फैसले को नियमित समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा बताया है, लेकिन इसके समय को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

गृह विभाग का कहना है कि यह निर्णय खतरे के आकलन (थ्रेट परसेप्शन) के आधार पर लिया गया है। वहीं, कुछ जानकार इसे नई सरकार के गठन के बाद हो रहे व्यापक प्रशासनिक बदलावों से जोड़कर देख रहे हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पदभार संभालने के बाद विभिन्न विभागों में तेजी से फैसले लिए जा रहे हैं और वीआईपी सुरक्षा में बदलाव को भी उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है।

इस बदलाव पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय कुमार सिन्हा ने संयमित बयान दिया। उन्होंने कहा, “ठीक है, सरकार जैसा उचित समझती है, वैसा फैसला लेती है।”

उनकी यह प्रतिक्रिया भले ही संतुलित रही हो, लेकिन फैसले के पीछे के कारणों को लेकर चल रही अटकलों को शांत नहीं कर पाई है।

राज्य में सुरक्षा व्यवस्था में यह बदलाव मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक परिदृश्य में हो रहे बदलावों का संकेत माना जा रहा है। आने वाले दिनों में यह स्पष्ट होगा कि यह केवल नियमित प्रक्रिया है या फिर राज्य की सत्ता समीकरणों में किसी बड़े बदलाव का संकेत।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 April 2026 6:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story