श्रेया घोषाल ने 'जन गण मन' को दी अपनी आवाज, बोलीं- 'राष्ट्रगान गाना हमेशा गर्व का पल रहा है'

श्रेया घोषाल ने जन गण मन को दी अपनी आवाज, बोलीं- राष्ट्रगान गाना हमेशा गर्व का पल रहा है
जानी-मानी गायिका श्रेया घोषाल ने राष्ट्रगान 'जन गण मन' का अपना खास वर्जन पेश किया है। इसको लेकर श्रेया ने अपने मन की बात साझा की और बताया कि राष्ट्रगान गाना उनके लिए हमेशा बेहद भावुक कर देने वाला अनुभव रहा है।

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। जानी-मानी गायिका श्रेया घोषाल ने राष्ट्रगान 'जन गण मन' का अपना खास वर्जन पेश किया है। इसको लेकर श्रेया ने अपने मन की बात साझा की और बताया कि राष्ट्रगान गाना उनके लिए हमेशा बेहद भावुक कर देने वाला अनुभव रहा है।

आईएएनएस से बात करते हुए श्रेया घोषाल ने कहा, ''एक कलाकार के लिए इससे बड़ी बात क्या हो सकती है कि उसे ऐसे गीत को अपनी आवाज देने का मौका मिले, जो पूरे देश को एक भावना और एक पहचान के साथ जोड़ता है? मुझे खुशी है कि मेरी यह प्रस्तुति अब सभी लोगों के लिए जारी की जा रही है। मैं चाहती हूं कि लोग इस संस्करण को अपने-अपने तरीके से महसूस करें और राष्ट्रगान से अपने भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत कर सकें।''

श्रेया घोषाल ने सोशल मीडिया पर भी अपने इस खास प्रोजेक्ट को साझा किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ''मेरे लिए बेहद गर्व और सम्मान का क्षण है। पेश है 'जन गण मन' का मेरा वर्जन।''

श्रेया घोषाल लंबे समय से भारतीय संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और मराठी समेत 20 से ज्यादा भाषाओं में 3,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। उन्होंने साल 2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' से प्लेबैक सिंगर के रूप में शुरुआत की थी। उन्होंने 'बैरी पिया', 'सिलसिला ये चाहत का', 'डोला रे डोला', 'मोरे पिया' और 'काहे छेड़ मोहे' जैसे लोकप्रिय गीतों को गाया था। इस फिल्म के गानों ने उन्हें रातोंरात पहचान दिलाई और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

अपने लंबे करियर में श्रेया ने 'तेरी ओर', 'पियू बोले', 'जादू है नशा है', 'बरसो रे', 'सामझवां', 'दीवानी मस्तानी', 'तुम क्या मिले', 'वे कमलेया' और 'सुन रहा' समेत कई यादगार गाने दिए और अपने शानदार गायन के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किए। इनमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी शामिल हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Aug 2026 1:41 PM IST

Tags

Next Story