मीरा राजपूत के 'हेल्थ बार' पर सुप्रिया पाठक का रिएक्शन, कहा-ऐसी चीजें सिर्फ तुम ही खा सकती हो
मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। मीरा राजपूत के घर में बना हेल्दी स्नैक स्टेशन देखकर शाहिद कपूर की सौतेली मां और वरिष्ठ अभिनेत्री सुप्रिया पाठक का रिएक्शन सामने आया है।
जब मीरा ने कहा, "वह हेल्दी नहीं है," तो सुप्रिया ने तुरंत अपने पसंदीदा विकल्प का बचाव करते हुए कहा, "बिल्कुल हेल्दी है। डाइट क्यों कहते हैं? मतलब हेल्दी ही है। इसलिए यह अच्छा है।"
सुप्रिया पाठक ने मीरा राजपूत के फैंसी 'हेल्थ बार' को देखने के बाद मजाकिया अंदाज में कहा कि ऐसी चीजों का आनंद सिर्फ उनकी बहू ही ले सकती हैं।
मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सुप्रिया पाठक को घर में व्यवस्थित तरीके से रखे गए हेल्दी स्नैक्स और सुपरफूड्स का कलेक्शन दिखा रही हैं।
वीडियो में जब मीरा ने पूछा, "मम्मी, मेरे इस हेल्थ बार पर आपका क्या कहना है?" तो सुप्रिया ने चुटकी लेते हुए कहा, "बहुत बढ़िया है, बस फर्क इतना है कि इसे सिर्फ तुम ही खा सकती हो। मुझे इसमें से कुछ नहीं चाहिए।"
इसके बाद मीरा ने पूछा कि वह यहां मौजूद खाली डिब्बों में अपने लिए क्या रखना पसंद करेंगी? सुप्रिया का जवाब था, "मेरे लिए तो चिवड़ा... लेकिन डाइट वाला।"
जब मीरा ने टोका कि वह हेल्दी नहीं होता, तो सुप्रिया ने तुरंत अपनी पसंद का बचाव करते हुए कहा, "बिल्कुल हेल्दी होता है। जब मैंने डाइट चिवड़ा कहा, तो मतलब वह हेल्दी ही हुआ ना! इसलिए यह बहुत अच्छा है।"
मीरा राजपूत ने अपने फॉलोअर्स को अपनी वेलनेस-बेस्ड लाइफस्टाइल की झलक दिखाई थी। उन्होंने अपने घर की करीने से सजी पैंट्री की तस्वीर शेयर की, जिसे उन्होंने प्यार से "हेल्थ बार" नाम दिया।
मीरा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नट्स, बीज, सुपरफूड्स और हेल्दी स्नैक्स से सजी शेल्फ की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि उनके बच्चे भी अब पौष्टिक और हेल्दी खानपान में रुचि लेने लगे हैं।
उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "सबसे अच्छी बात यह है कि मेरे बच्चे स्पिरुलिना और मोरिंगा को अपने नारियल पानी में मिला रहे हैं, क्योंकि उन्हें यह मजेदार लगता है।"
मीरा राजपूत अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सेल्फ-केयर से जुड़े वीडियो और तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   4 July 2026 11:05 AM IST












