टाटा मोटर्स ने 1 दिसंबर से यात्री वाहनों की कीमतों में 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का किया ऐलान

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) ने मंगलवार को अपने पूरे यात्री वाहन पोर्टफोलियो की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की। इसमें इंटरनल कंबशन इंजन (आईसीई) मॉडल और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) दोनों शामिल हैं। नई कीमतें 1 दिसंबर, 2026 से लागू होंगी।
कंपनी ने कहा कि इनपुट लागत में लगातार बढ़ोतरी के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए वाहनों की कीमतों में औसतन 0.5 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी।
वाहन निर्माता कंपनी ने कहा, "भारत की अग्रणी कार और एसयूवी निर्माता टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) ने आज अपने पूरे पोर्टफोलियो की कीमतों में संशोधन की घोषणा की है। इसमें इंटरनल कंबशन इंजन (आईसीई) और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) दोनों शामिल हैं।"
कंपनी ने आगे कहा, "इस संशोधन के परिणामस्वरूप कीमतों में औसतन 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी और यह 1 दिसंबर, 2026 से लागू होगी।"
टीएमपीवी ने कहा कि वह बढ़ी हुई लागत का एक बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही थी, लेकिन अब कीमतों में संशोधन के जरिए इस बोझ का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने का फैसला किया है।
कंपनी ने कहा, "यह संशोधन इनपुट लागत में लगातार बनी हुई बढ़ोतरी के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए किया जा रहा है।"
कंपनी के मुताबिक, कीमतों में बढ़ोतरी की मात्रा अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग होगी। यह संशोधन इलेक्ट्रिक वाहनों सहित कंपनी की सभी यात्री कारों और एसयूवी की रेंज पर लागू होगा।
वाहन निर्माता कंपनी ने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद उसके वाहन ग्राहकों को बेहतर मूल्य प्रदान करते रहेंगे।
कंपनी ने कहा, "टीएमपीवी लागत में हुई इन बढ़ोतरी का एक बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही है, लेकिन इस मूल्य वृद्धि के जरिए इसका कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डाला जा रहा है। कीमतों में संशोधन की मात्रा अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के अनुसार होगी, ताकि हर वाहन ग्राहकों को बेहतर मूल्य प्रदान करता रहे।"
इस बीच, इससे पहले दिन में हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने भी इनपुट लागत में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए अपने वाहन पोर्टफोलियो के चुनिंदा मॉडल और वेरिएंट की कीमतों में 8,000 रुपए तक की वृद्धि की घोषणा की थी। नई कीमतें 1 दिसंबर, 2026 से लागू होंगी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
