तेलंगाना निर्मल शहर में फ्रिज फटने से दो की जलकर मौत

तेलंगाना निर्मल शहर में फ्रिज फटने से दो की जलकर मौत
तेलंगाना के निर्मल शहर स्थित एक घर में रेफ्रिजरेटर फटने से दो लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। तेलंगाना के निर्मल शहर स्थित एक घर में रेफ्रिजरेटर फटने से दो लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शनिवार देर रात निर्मल जिला मुख्यालय के महालक्ष्मीवाड़ा इलाके में हुई, जो हैदराबाद से लगभग 200 किलोमीटर दूर है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण रेफ्रिजरेटर में धमाका हुआ, जिसके बाद आग लग गई।

आग की लपटों में एक पुरुष और एक महिला फंस गए। दोनों बुरी तरह झुलस गए थे। घायल हालत में उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

मृतकों में से एक की पहचान ओडिसेला विजय (50) के रूप में हुई, जो दिहाड़ी मजदूर था। वहीं, मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

इ, घटना को लेकर पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी। घटना की सूचना पाकर दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम किया।

इस बीच, रविवार को तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, इचोडा मंडल के मुखरा (के) गांव में एक तेज रफ्तार लॉरी ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान करातवाडा गांव के विट्ठल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब नेशनल हाईवे 44 पर विपरीत दिशा से आ रही एक लॉरी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद लॉरी का चालक मौके से फरार हो गया।

इस बीच, आंध्र प्रदेश में एक अन्य हादसे में रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की एक बस के यात्रियों की जान बाल-बाल बची, जब एक हाई-टेंशन तार के संपर्क में आने के बाद बस में आग लग गई।

यह घटना वाईएसआर कडप्पा जिले के वेमपल्ली मंडल में वीरन्ना गट्टुपल्ली में हुई। आंध्र प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एपीएसआरटीसी) की यह बस 11 केवी की बिजली की तारों के संपर्क में आने के बाद जल उठी।

आग की लपटें देखकर यात्रियों ने शोर मचाया। इसके बाद, ड्राइवर ने तुरंत बस रोक दी और सभी 18 यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। सूचना पाकर दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया।

कदिरी डिपो की यह बस वेमपल्ली से कदिरी की ओर जा रही थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 April 2026 5:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story