दक्षिणी अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना, दो की मौत और पांच घायल

दक्षिणी अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना, दो की मौत और पांच घायल
रविवार को दक्षिणी अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। स्थानीय मीडिया आउटलेट टोलो न्यूज ने इसकी जानकारी दी।

काबुल, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। रविवार को दक्षिणी अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। स्थानीय मीडिया आउटलेट टोलो न्यूज ने इसकी जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा प्रांत के खानशिन जिले के बाहरी इलाके में हुआ, जिसमें दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने बताया कि मीडिया आउटलेट ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए पास के एक हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया।

अफगानिस्तान में सड़क हादसे मौत के मुख्य कारणों में से एक हैं, जहां खराब सड़कें, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, लापरवाही से गाड़ी चलाना और भीड़भाड़ वाले हाईवे पर सुरक्षा के अपर्याप्त साधन अक्सर होने वाले हादसों के मुख्य कारण हैं।

10 अप्रैल को ही, एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूर्वी अफगानिस्तान के लोगर प्रांत में एक गाड़ी एक घर से जा टकराई औप इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए।

प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता मावलवी अहमदुल्ला अनस ने कहा कि यह हादसा प्रांतीय राजधानी पुल-ए-आलम के बाहरी इलाके में लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुआ।

8 अप्रैल को पड़ोसी नंगरहार प्रांत में भी कुछ ऐसा ही हुआ, यहां एक व्यक्ति की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए।

अफगानिस्तान में मौत का एक बड़ा कारण ट्रैफिक दुर्घटनाएं हैं, जहां भीड़भाड़ वाली सड़कों पर लापरवाही से गाड़ी चलाना और हाईवे की खराब हालत। संघर्ष से जूझ रहे देश में अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।

मार्च माह में ही बदख्शां पुलिस कमांड ने एक आंकड़ा मीडिया के सामने रखा था जो ट्रैफिक नियमों को लेकर लापरवाही और ढुलमुल रवैए की तस्दीक करता है। प्रवक्ता एहसानुल्लाह कामगर ने आंकड़ों की जुबानी एक डरावना सच बताया। उनके मुताबिक साल (2025–2026) के दौरान प्रांत में कुल 122 ट्रैफिक हादसे रिकॉर्ड किए गए।

कामगर ने बताया कि इन घटनाओं में 136 लोगों की मौत हुई – जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे – और 175 दूसरे घायल हुए।

उन्होंने इसकी वजह वही बताई जो अन्य प्रांतों के प्रवक्ता बताते हैं। उनके अनुसार ट्रांसपोर्ट रूट पर सही सेफ्टी स्टैंडर्ड की कमी और कुछ ड्राइवरों का अनप्रोफेशनल बर्ताव इसकी वजह है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 April 2026 6:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story