स्वास्थ्य/चिकित्सा: 21 मंगोलियाई प्रांतों में से ग्यारह पर मंडरा रहा है 'एंथ्रेक्स' का खतरा

21 मंगोलियाई प्रांतों में से ग्यारह पर मंडरा रहा है एंथ्रेक्स का खतरा
देश के राष्ट्रीय जूनोटिक रोग केंद्र (एनसीजेडडी) का हवाला देते हुए स्थानीय मीडिया ने बताया कि पश्चिमी मंगोलियाई प्रांत उव्स में एंथ्रेक्स के दो मामले सामने आए हैं।

उलानबटोर, 13 नवंबर (आईएएनएस)। देश के राष्ट्रीय जूनोटिक रोग केंद्र (एनसीजेडडी) का हवाला देते हुए स्थानीय मीडिया ने बताया कि पश्चिमी मंगोलियाई प्रांत उव्स में एंथ्रेक्स के दो मामले सामने आए हैं।

राष्ट्रीय जूनोटिक रोग केंद्र (एनसीजेडडी) के अनुसार इस वायरस से प्रांत का एक प्रशासनिक उपखंड ज़ुंगोवी सौम में 32 वर्षीय पुरुष और 34 वर्षीय महिला इससे पीड़ित है।

व्यक्ति को बीमारी से पीड़ित एक गाय को मारने के बाद यह बीमारी हुई, जबकि महिला उसी जानवर का मांस खाने के बाद संक्रमित हुई।

संक्रमित लोगों को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बीमार जानवर के करीब रहने वाले अन्‍य 9 लोगों को डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में अलग रखा गया है।

केंद्र ने कहा कि इस प्रकोप के कारण सौम प्रांत की निगरानी की जा रही है।

राष्ट्रीय जूनोटिक रोग केंद्र (एनसीजेडडी) के अनुसार, सभी 21 मंगोलियाई प्रांतों में से ग्यारह अब एंथ्रेक्स के खतरे में हैं।

बता दें कि एंथ्रेक्स एक दुर्लभ प्रकार का संक्रामक रोग है। यह बैसिलस एंथ्रेसिस नामक जीवाणु से फैलता है। एंथ्रेक्स दुनिया भर में जंगली और घरेलू खुर वाले जानवरों, खासकर मवेशियों, भेड़, बकरियों, ऊंटों और मृगों में स्वाभाविक रूप से पाया जाता है।

मनुष्यों में यह वायरस तब होता है जब वह जानवरों या जानवरों की खाल को छूने से फैलने वाले बैक्टीरिया के संपर्क में आने से होता है।

हवा के माध्यम से भी एंथ्रेक्स वायरस फैलने का खतरा रहता है।

-आईएएनएस

एमकेएस/जीकेटी

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Nov 2024 8:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story