मध्य पूर्व में तनाव से भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला

मध्य पूर्व में तनाव से भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला
मध्य पूर्व में तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:28 पर सेंसेक्स 1,309 अंक या 1.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,223 और निफ्टी 408 अंक या 1.77 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,705 पर था।

मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:28 पर सेंसेक्स 1,309 अंक या 1.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,223 और निफ्टी 408 अंक या 1.77 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,705 पर था।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में चौतरफा गिरावट देखी गई। सूचकांकों में मेटल, पीएसयू बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स टॉप लूजर्स थे। रियल्टी, डिफेंस, आईटी, हेल्थकेयर, एनर्जी, इन्फ्रा, मीडिया, सर्विसेज और पीएसई सूचकांक भी लाल निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,248 अंक या 2.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 53,607 और निफ्टी स्मॉलकैप 387 अंक या 2.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,331 पर था।

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, बीईएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम, ट्रेंट, एक्सिस बैंक,एमएंडएम, भारती एयरटेल, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फिनसर्व लूजर्स थे। केवल एचसीएल टेक ही हरे निशान में था।

विश्लेषकों का कहना है कि बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितता और तेल की ऊंची कीमतों के बीच बाजार जोखिम से बचने के दौर में प्रवेश कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, "वैश्विक संकेत अभी भी बेहद कमजोर हैं, उच्च अस्थिरता और विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा लगातार की जा रही बिकवाली से बाजार की भावना पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।"

साथ ही कहा कि भारत सहित उभरते बाजार बाहरी झटकों के प्रति संवेदनशील बने हुए हैं।

एशियाई बाजारों में भी बड़ी बिकवाली देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे। अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार के सत्र में लाल निशान में बंद हुए थे।

भारतीय बाजारों में विदेशी निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं। शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने 5,518.39 करोड़ रुपए की इक्विटी में निकासी की थी। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) ने 5,706.23 करोड़ रुपए का निवेश किया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 March 2026 9:49 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story