इंजरी की वजह मैं 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर खेला समीर रिजवी
कानपुर, 30 अगस्त (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मैचों में अपनी दमदार बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज समीर रिजवी यूपी टी20 लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सीजन के 25वें मैच में रिजवी ने अपनी टीम कानपुर सुपरस्टार्स को नोएडा किंग्स पर 8 विकेट से जीत दिलाई। रिजवी ने 39 गेंदों पर 91 रन बनाए।
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार लेते समय रिजवी ने मैच में खुद को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किए जाने की वजह बताई।
रिजवी ने कहा, "हमारे पहले मैच में, मैंने एक कैच लिया था। उस समय मेरी उंगली चोट लग गई थी। इस वजह से फील्डिंग में मुझे परेशानी है। मैंने मैनेजमेंट से कहा कि मैं एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलना चाहता हूं क्योंकि जब भी फील्डिंग करते समय बॉल मेरी उंगली पर लगती है, तो दर्द और बढ़ जाता है। इसलिए, हमने मुझे एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल करने का फैसला किया। हालांकि, बल्लेबाजी के समय भी दिक्कत हो रही थी।"
बारिश के कारण मैच 12-ओवर का कर दिया गया था। इस पर रिजवी ने कहा, "पावरप्ले के दौरान इरादा दिखाना जरूरी है। यह 12-ओवर का मैच था और टारगेट लगभग 130 रन था। अगर कोई टीम पावरप्ले का फायदा उठाती है, तो बाद में गेम को नियंत्रित करना आसान हो जाता है। छोटे पावर प्ले की वजह से मैंने ज्यादा रन बनाने और टीम की मदद करने की योजना बनाई थी।"
स्कोरबोर्ड के दबाव से जुड़े सवाल पर रिजवी ने कहा, "नहीं, मैं बस यही सोच रहा था कि अपना गेम खेलूंगा और मैंने उसी अप्रोच से बैटिंग की। मैं यह नहीं सोच रहा था कि नॉन-स्ट्राइकर एंड पर कौन है या कोई मुझे सपोर्ट कर रहा है। मुझे बस खुद पर विश्वास था कि मुझे खुद ही रन बनाने हैं।"
मैच की बात करें तो नोएडा सुपर किंग्स के दिए 128 रन के लक्ष्य को समीर रिजवी की तूफानी 91 रन की पारी के बदौलत कानपुर सुपरस्टार्स ने 10.4 ओवर में 2 विकेट पर 130 रन बनाकर हासिल किया।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   30 Aug 2026 1:34 PM IST












