आईपीएल 2026 इस सीजन जीत का खाता खोलने को बेताब केकेआर, मगर जीटी का पलड़ा रहा है भारी

आईपीएल 2026 इस सीजन जीत का खाता खोलने को बेताब केकेआर, मगर जीटी का पलड़ा रहा है भारी
गुजरात टाइटंस (जीटी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 25वां मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें केकेआर का लक्ष्य जीत का खाता खोलना होगा। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा।

अहमदाबाद, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात टाइटंस (जीटी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 25वां मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें केकेआर का लक्ष्य जीत का खाता खोलना होगा। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा।

आईपीएल 2026 में केकेआर ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में, इस सीजन नाइट राइडर्स का एकमात्र अंक ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुए मैच से आया था।

केकेआर को बल्लेबाजी में कप्तान अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी से उम्मीदें होंगी। गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा और सुनील नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स की आस होंगे।

जीटी आईपीएल के अपने अगले मैच के लिए घरेलू मैदान लौट रही है। यह टीम 4 में से 2 मुकाबले गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद है। पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरुआती 2 मुकाबले गंवाने के बाद जीटी ने दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध मुकाबले अपने नाम किए थे।

इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस को बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन से खासा उम्मीदें होंगी। वहीं, गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान इस टीम को मजबूती देते हैं।

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक कुल 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें जीटी का पलड़ा भारी रहा है। टाइटंस ने 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि एक मैच केकेआर के पक्ष में रहा। वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, अरशद खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, गुरनूर बरार, एम शाहरुख खान।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 April 2026 4:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story