आईपीएल 2026 लखनऊ सुपर जायंट्स ने शुरू किया ट्रेनिंग कैंप, जानिए कब जुड़ेंगे पंत और शमी?

आईपीएल 2026 लखनऊ सुपर जायंट्स ने शुरू किया ट्रेनिंग कैंप, जानिए कब जुड़ेंगे पंत और शमी?
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने सोमवार को अपना ट्रेनिंग कैंप शुरू कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने बताया है कि कप्तान ऋषभ पंत और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सोमवार देर रात लखनऊ पहुंचने के बाद मंगलवार को टीम से जुड़ेंगे।

लखनऊ, 16 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने सोमवार को अपना ट्रेनिंग कैंप शुरू कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने बताया है कि कप्तान ऋषभ पंत और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सोमवार देर रात लखनऊ पहुंचने के बाद मंगलवार को टीम से जुड़ेंगे।

सोमवार को सेशन में बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद और हिम्मत सिंह के साथ ऑलराउंडर आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद और अर्शिन कुलकर्णी ने नेट्स में सभी को प्रभावित किया। इस बीच अर्जुन तेंदुलकर, मयंक यादव, आवेश खान की तेज गेंदबाजी और कलाई के स्पिनर दिग्वेश राठी की गति और सटीकता की कोचिंग स्टाफ ने काफी तारीफ की।

लखनऊ सुपर जायंट्स के ग्लोबल क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी और हेड कोच जस्टिन लैंगर ने पूरे सेशन के दौरान तकनीकी मार्गदर्शन दिया। असिस्टेंट कोच लांस क्लूजनर और भरत अरुण ने भी खिलाड़ियों के साथ कड़ी मेहनत की।

इससे पहले फ्रेंचाइजी ने चेन्नई में 'कोचिंग बियॉन्ड एकेडमी' के मैदान पर एक प्री-सीजन कैंप आयोजित किया था। एलएसजी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध मैदान पर उतरेगी। 9 अप्रैल को एलएसजी का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा, जिसके बाद 12 अप्रैल को उसके सामने गुजरात टाइटंस की टीम होगी।

साल 2022 में पहली बार आईपीएल में शामिल होने के बाद से लखनऊ सुपर जायंट्स दो सीजन (2022 और 2023) के प्लेऑफ तक पहुंची है, और 2024 तथा 2025 में प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही। फिलहाल, एलएसजी एकमात्र ऐसी सक्रिय टीम है जो कभी भी आईपीएल के फाइनल तक नहीं पहुंची है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन (उपकप्तान), डेविड मिलर, ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, अवेश खान, एनरिक नॉर्त्जे, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, शहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, अर्जुन तेंदुलकर और जोश इंग्लिस।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 March 2026 9:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story