आईपीएल 2026 'मार्करम और मार्श की जोड़ी न छेड़ें, ऋषभ पंत 3 नंबर पर आएं', इरफान पठान ने चुनी एलएसजी की प्लेइंग इलेवन

आईपीएल 2026 मार्करम और मार्श की जोड़ी न छेड़ें, ऋषभ पंत 3 नंबर पर आएं, इरफान पठान ने चुनी एलएसजी की प्लेइंग इलेवन
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के प्रदर्शन पर फैंस की नजरें रहेंगी। एलएसजी अपने अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ करेगी। पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने एलएसजी की प्लेइंग इलेवन चुनी है।

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के प्रदर्शन पर फैंस की नजरें रहेंगी। एलएसजी अपने अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ करेगी। पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने एलएसजी की प्लेइंग इलेवन चुनी है।

इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "एलएसजी को एडन मार्करम और मिशेल मार्श की अपनी ओपनिंग जोड़ी में कोई बदलाव नहीं करना चाहिए। दोनों ने सलामी बल्लेबाज के रूप में पिछले सीजन अच्छा प्रदर्शन किया था।"

पठान ने कहा कि कप्तान ऋषभ पंत को बल्लेबाजी के लिए तीसरे क्रम पर आना चाहिए। इससे उन्हें बल्लेबाजी करने से पहले पिच का अंदाजा लगाने का मौका मिलेगा, और अगर ओपनर्स में से कोई एक जल्दी आउट हो जाता है, तो वह पारी को संभाल भी सकते हैं। पंत नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए सबसे सही हैं।

पठान ने निकोलस पूरन को नंबर 4 पर रखा है और उनकी खराब फॉर्म को लेकर चिंता भी जताई है। उन्होंने निचले क्रम की बल्लेबाजी के लिए पूरी तरह से भारतीय खिलाड़ियों को चुना है, जिनमें आयुष बडोनी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद और अब्दुल समद शामिल हैं।

पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि अगर आपको लगता है कि सात बल्लेबाज काफी हैं, तो आप एम सिद्धार्थ को भी टीम में शामिल करने पर विचार कर सकते हैं। तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद शमी, आवेश खान और स्पिनर के रूप में दिग्वेश राठी शानदार विकल्प हैं। अहमद और बदोनी भी गेंदबाजी में सहयोग दे सकते हैं।

इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में पठान ने पांच विकल्प मयंक यादव, एनरिक नॉर्टजे, मोहसिन खान, नमन तिवारी और प्रिंस यादव का नाम लिया।

इरफान पठान की एलएसजी प्लेइंग इलेवन

एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद/एम सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश राठी।

इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक यादव/एनरिच नॉर्टजे/मोहसिन खान/नमन तिवारी/प्रिंस यादव।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 March 2026 4:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story