आईपीएल 2026 आरसीबी के लिए आई बुरी खबर, डीसी के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे फिल साल्ट

आईपीएल 2026 आरसीबी के लिए आई बुरी खबर, डीसी के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे फिल साल्ट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले बुरी खबर आई है। आरसीबी के विकेटकीपर-बल्लेबाज फिल साल्ट अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं, और वह डीसी के खिलाफ नहीं खेलेंगे।

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले बुरी खबर आई है। आरसीबी के विकेटकीपर-बल्लेबाज फिल साल्ट अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं, और वह डीसी के खिलाफ नहीं खेलेंगे।

'क्रिकबज' के अनुसार, दिनेश कार्तिक ने साल्ट के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ न खेलने की पुष्टि की है। साल्ट इंजरी की वजह से गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी नहीं खेले थे। साल्ट का अगले मैच से बाहर होना आरसीबी के लिए बड़ा झटका है। साल्ट ने आईपीएल 2026 में खेले 6 मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 168 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 202 रन बनाए हैं। साल्ट ने इस सीजन 2 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर अब तक 78 रन रहा है। साल्ट ने विराट कोहली संग मिलकर आरसीबी को अच्छी शुरुआत दी है।

साल्ट की गैरमौजूदगी में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जैकब बेथेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, लेकिन वह बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। बेथेल 10 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 14 रन ही बना सके थे। आरसीबी का प्रदर्शन इस सीजन अब तक शानदार रहा है। रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम ने 7 मुकाबलों में से 5 में जीत दर्ज की है, जबकि 2 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

आखिरी मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 205 रन लगाए थे। हालांकि, आरसीबी ने 206 रनों के लक्ष्य को 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

टीम की ओर से विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 44 गेंदों में 81 रनों की दमदार पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए थे। वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 27 गेंदों में 55 रनों की दमदार पारी खेली थी। कोहली-पडिक्कल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 115 रनों की शानदार साझेदारी निभाते हुए मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 April 2026 7:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story