आईपीएल 2026 से बाहर हो सकते हैं नाथन एलिस, चेन्नई सुपर किंग्स की बढ़ीं मुश्किलें

आईपीएल 2026 से बाहर हो सकते हैं नाथन एलिस, चेन्नई सुपर किंग्स की बढ़ीं मुश्किलें
आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आगामी सीजन में चेन्नई की ओर से खेलने वाले तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं।

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आगामी सीजन में चेन्नई की ओर से खेलने वाले तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं।

नाथन एलिस हेमस्ट्रिंग की इंजरी से जूझ रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ के एस विश्वनाथन ने पत्रकारों संग बात करते हुए बताया कि एलिस का समय पर फिट होना मुश्किल नजर आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज एलिस को चेन्नई ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में 2 करोड़ की बोली लगाते हुए टीम में शामिल किया था। एलिस अगर टूर्नामेंट से बाहर होते हैं, तो यह चेन्नई के लिए बड़ा झटका होगा। चेन्नई का तेज गेंदबाजी अटैक पहले से ही इस सीजन कमजोर नजर आ रहा है।

चेन्नई के तेज गेंदबाजी अटैक में अनुभव की साफतौर पर कमी नजर आ रही है। तेज गेंदबाज के तौर पर चेन्नई के पास खलील अहमद, मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज और गुरजपनीप सिंह मौजूद हैं। टीम के पास कोई अनुभवी तेज गेंदबाज मौजूद नहीं। इसके साथ ही अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करने के लिए चेन्नई के पास काफी कम विकल्प नजर आ रहे हैं। वहीं, विदेशी गेंदबाज के रूप में टीम के पास मैट हेनरी हैं। पिछले कुछ सीजन में पथिराना चेन्नई के मुख्य तेज गेंदबाज रहे थे। हालांकि, ऑक्शन से पहले चेन्नई ने उन्हें रिटेन नहीं किया था।

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में चेन्नई पिछले सीजन 14 मुकाबलों में से सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज कर सकी थी, जबकि 10 मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी। चेन्नई ने प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया था। हालांकि, संजू सैमसन के आने से चेन्नई का बल्लेबाजी क्रम इस बार दमदार दिखाई दे रहा है। सैमसन और आयुष म्हात्रे पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं, मिडिल ऑर्डर में टीम के पास डेवाल्ड ब्रेविस, ऋतुराज गायकवाड़, उर्विल पटेल, सरफराज खान, शिवम दुबे और एमएस धोनी जैसे दमदार बल्लेबाज मौजूद हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 March 2026 11:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story