आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटंस को मिला बड़ा बूस्ट, कगिसो रबाडा ने ज्वाइन की टीम

आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटंस को मिला बड़ा बूस्ट, कगिसो रबाडा ने ज्वाइन की टीम
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले कगिसो रबाडा गुजरात टाइटंस की टीम से जुड़ गए हैं। गुजरात ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर दी है। रबाडा ने पिछले सीजन में सिर्फ 4 ही मुकाबले खेले थे और वह निजी कारणों के चलते घर लौट गए थे।

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले कगिसो रबाडा गुजरात टाइटंस की टीम से जुड़ गए हैं। गुजरात ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर दी है। रबाडा ने पिछले सीजन में सिर्फ 4 ही मुकाबले खेले थे और वह निजी कारणों के चलते घर लौट गए थे।

गुजरात टाइटंस ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर रबाडा की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "अगर आपने पलक झपकाई, तो आप एंट्री मिस कर देंगे। घर में आपका स्वागत है, कगिसो रबाडा।" आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी है और इस सीजन में रबाडा से गुजरात की टीम को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

आईपीएल 2025 में खेले 4 मुकाबलों में रबाडा ने सिर्फ 2 ही विकेट निकाले थे और उनका इकोनॉमी 11.57 का रहा था। रबाडा की हालिया फॉर्म भी गुजरात के लिए चिंता का विषय जरूर होगी। हाल ही में खत्म हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में रबाडा लय में दिखाई नहीं दिए थे। वह 7 मुकाबलों में सिर्फ 5 विकेट ही निकाल सके थे और उनका इकोनॉमी भी 8.13 का रहा था।

रबाडा के अलावा टीम के पास मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और ईशांत शर्मा के रूप में तीन बेहतरीन भारतीय तेज गेंदबाज मौजूद हैं। प्रसिद्ध कृष्णा पिछले सीजन सबसे ज्यादा विकेट निकालने वाले गेंदबाज रहे थे। उन्होंने 15 मुकाबलों में 25 विकेट अपने नाम किए थे। बल्ले के साथ-साथ गुजरात को जेसन होल्डर से गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन अच्छा रहा था। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने एलिमिनेटर तक का सफर तय किया था। हालांकि एलिमिनेटर मुकाबले में टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था। गिल ने 15 मुकाबलों में 155 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 650 रन बनाए थे, जबकि साई सुदर्शन ने 15 मुकाबलों में 156 के स्ट्राइक रेट से 759 रन बनाए थे। सुदर्शन पिछले सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 March 2026 2:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story