अयोध्या इकबाल अंसारी ने सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं को भेंट की प्रभु राम की तस्वीर

अयोध्या  इकबाल अंसारी ने सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं को भेंट की प्रभु राम की तस्वीर
रामनवमी के पावन अवसर पर बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने अपने सुरक्षाकर्मियों को भगवान राम लला की तस्वीर भेंट की। इस दौरान उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत की और इसके पीछे की खास वजह बताई।

अयोध्या, 27 मार्च (आईएएनएस)। रामनवमी के पावन अवसर पर बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने अपने सुरक्षाकर्मियों को भगवान राम लला की तस्वीर भेंट की। इस दौरान उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत की और इसके पीछे की खास वजह बताई।

इकबाल अंसारी ने बताया कि राम नवमी के पावन पर्व पर तस्वीर देने का उद्देश्य यह है कि जिसके पास भी राम लला की तस्वीर पहुंचेगी, प्रभु श्री राम उन्हें सही रास्ता दिखाएंगे और सद्बुद्धि देंगे।

इकबाल अंसारी ने कहा, "ये तस्वीरें हमने श्रद्धालुओं को और जो भी यहां आते-जाते हैं उन्हे भी भेंट कीं। हम सभी को ये तस्वीरें दे रहे हैं क्योंकि ये अयोध्या की श्रद्धा और भगवान राम का आशीर्वाद है। हम हर चीज मानते हैं और मुझे खुशी है कि हमने सबको ये तस्वीरें भेंट कीं। प्रभु श्री राम की तस्वीर देने का मकसद यह है कि हर किसी के पास राम लला की तस्वीर रहे, लोगों के मन में उनके प्रति आस्था बनी रहे और श्रद्धा के साथ उनके नियमों का पालन करें।"

उन्होंने आगे बताया, "आज राम नवमी का पावन पर्व है। राम लला की तस्वीरों का अलग महत्व है। लोग यहां आते हैं और राम लला की तस्वीर लेकर जाते हैं। ये उनकी गहरी श्रद्धा का प्रतीक है।"

अंसारी ने अयोध्या की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा, "अयोध्या एक धार्मिक नगरी है। ये प्रभु श्री राम की नगरी है। यहां सभी देवी-देवता निवास करते हैं। यह ऐसी जगह है जहां स्वयं प्रभु श्री राम विराजमान हैं और आज का दिन तो बेहद खास है, जब सूर्य भगवान ने खुद अपने प्रकाश से भगवान राम का तिलक किया। यह पूरे देशवासियों के लिए बहुत खुशी की बात है। यहां आने वाले सभी लोग बेहद खुश हैं।"

इकबाल अंसारी ने कहा, "अगर प्रभु श्रीराम की तस्वीर सभी के पास रहेगी, तो सभी भगवान के बताए रास्तों पर चलेंगे और हमारा देश तरक्की करेगा, जो हमारे देश के लिए बहुत अच्छी बात है।"

राम नवमी के पावन पर्व पर अयोध्या का नजारा देखने लायक है। इस मौके पर 20 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पंजाब के मानसा से अयोध्या धाम तक करीब 900 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी की। इस दौरान वे चांदी की खड़ाऊ और भगवा झंडे साथ लेकर चले।

--आईएएनस

एनएस/एएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 March 2026 1:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story