इसरो-एनआरएससी भर्ती अलर्ट रिसर्च साइंटिस्ट समेत 48 पदों के लिए 21 अगस्‍त तक करें आवेदन

इसरो-एनआरएससी भर्ती अलर्ट रिसर्च साइंटिस्ट समेत 48 पदों के लिए 21 अगस्‍त तक करें आवेदन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख केंद्रों में से एक नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (एनआरएससी) ने अस्थायी रिसर्च कर्मियों के विभिन्न 48 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त तय की गई है।

हैदराबाद, 16 अगस्‍त (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख केंद्रों में से एक नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (एनआरएससी) ने अस्थायी रिसर्च कर्मियों के विभिन्न 48 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त तय की गई है।

इसरो-एनआरएससी की ओर से जारी 48 रिक्तियों में रिसर्च साइंटिस्ट के 14, प्रोजेक्ट एसोसिएट- I के 3, प्रोजेक्ट एसोसिएट-II के 2, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-बी के 8, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I के 2 और जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के 19 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एनआरएससी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद और क्षेत्र के अनुसार बीई/बीटेक, एमई/एमटेक, बीएससी, एमएससी/एमएससी टेक, ग्रजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, आदि डिग्री होनी चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु पोस्ट के अनुसार 28 से 35 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदकों की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 37,000 से 56,100 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 250 रुपए तय किया गया है। हालांकि सभी महिलाएं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व-सैनिक उम्मीदवारों को 250 रुपए की आवेदन फीस वापस कर दी जाएगी, बशर्ते वे पात्रता शर्तों को पूरा करते हों और चयन प्रक्रिया में शामिल हुए हों।

कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए इसरो-एनआरएससी की ओर से संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Aug 2026 11:21 PM IST

Tags

Next Story