- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- रेलवे बोर्ड दिल्ली के अधिकारी का...
शहडोल न्यूज: रेलवे बोर्ड दिल्ली के अधिकारी का औचक निरीक्षण, देखा काम
डिजिटल डेस्क शहडोल अमृत भारत स्टेशन योजना से चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेने बुधवार को रेलवे बोर्ड दिल्ली से अधिकारी जतिन कुमार शहडोल रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एसईसीआर के बिलासपुर मंडल में गति शक्ति यूनिट (जीएसयू) के अधिकारी भी रहे। निरीक्षण के दौरान शहडोल रेलवे स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना से चल रहे काम मेें देरी का कारण पूछा। एफओबी, लिफ्ट निर्माण का जायजा लिया और प्रस्तावित रैंप निर्माण को लेकर स्थल का निरीक्षण किया। टेंडर हो जाने के बाद अब काम प्रारंभ होने और निर्धारित समय में पूरा होने को लेकर चर्चा की। रेलवे बोर्ड के अधिकारी ने अब तक हुए काम में गुणवत्ता परखने सीढिय़ों के सहारे छत तक चढ़े। निरीक्षण के दौरान इस बात की भी चर्चा रही शहडोल रेलवे स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के काम में हो रही देरी को रेलवे बोर्ड ने संज्ञान लिया है। दैनिक भास्कर में 18 जुलाई को ‘शहडोल में 2 साल 11 माह बाद भी लिफ्ट-एफओबी अधूरे, ब्योहारी में 2 साल 4 माह में हो गया उद्घाटन’ शीर्षक से प्रमुखता के प्रकाशित खबर में शहडोल में अमृत भारत स्टेशन योजना में बिलासपुर और जबलपुर जोन में हुए कार्यों में अंतर से बताया गया कि कैसे शहडोल में काम में देरी से यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि निरीक्षण के बाद रिपोर्ट रेलवे बोर्ड दिल्ली में अधिकारियों को सौंपा जाएगा।
Created On :   20 Aug 2026 4:19 PM IST
Next Story














