Shahdol news: कलेक्टर को समस्या बतानें हॉस्टल से 9 किलोमीटर पैदल चलीं छात्राएं

कलेक्टर को समस्या बतानें हॉस्टल से 9 किलोमीटर पैदल चलीं छात्राएं
छात्राओं ने बताया हॉस्टल में भोजन की गुणवत्ता सही नहीं

डिजिटल न्यूज़ शहडोल

कन्या शिक्षा परिसर कंचनपुर की 28 छात्राएं बुधवार सुबह 9 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंची। कलेक्टर पार्थ जायसवाल से मुलाकात कर बताया कि हॉस्टल में भोजन में कीड़े मिलते हैं। गुणवत्ता भी सही नहीं है। खराब खाना खाकर बीमार पड़ते हैं तो समय पर इलाज की भी सुविधा नहीं है। कलेक्टर ने छात्राओं की समस्या सुनकर तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। एसडीएम सोहागपुर अमृता गर्ग के नेतृत्व में तहसीलदार और जिला शिक्षा अधिकारी अतुल चौधरी को शामिल किया गया है। कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने बताया कि जांच टीम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Created On :   19 Aug 2026 6:55 PM IST

Tags

Next Story