Shahdol news: 16 लाख रूपए की शराब तस्करी मामले में 15 दिन से आरोपी फरार

16 लाख रूपए की शराब तस्करी मामले में 15 दिन से आरोपी  फरार
शहडोल में शराब के अधिकृत ठेकेदार ही करवा रहे तस्करी

डिजिटल न्यूज़ शहडोल

शहडोल की शराब दुकान से 16 लाख रूपए की शराब जबलपुर तक तस्करी मामले में दो आरोपी 15 दिन से फरार हैं। डिंडोरी जिले के शहपुरा थाने के प्रभारी अनुराग जामदार ने बताया कि थाने की स्पेशल टीम ने 12-13 अगस्त को शहडोल में दबिश दी थी, लेकिन फरार आरोपी नहीं मिले। पुलिस को शराब तस्करी मामले में ज्वाला सिंह और राजेश सिंह की तलाश है। थाना प्रभारी ने बताया कि 31 जुलाई की रात विक्की ढाबा से समीप 1500 पेटी लगभग कीमत लगभग 16 लाख रूपए की तस्करी करते हुए पकडऩे पर बताया गया कि शराब की खेप शहडोल के ठेकेदार तस्करी करते हुए जबलपुर भेजा जा रहा है। शराब ठेकेदार की मनमानी के बाद सवालों में आबकारी विभाग डिंडोरी जिले की शहपुरा पुलिस की इस कार्रवाई से यह भी स्पष्ट है कि शहडोल में शराब के अधिकृत ठेकेदार ही तस्करी करवा रहे हैं। इस पूरे मामले में शहडोल आबकारी विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लग रहा है। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर आबकारी विभाग के निरीक्षक रजनीश त्रिपाठी पूर्व में ही कह चुके हैं कि शहडोल स्थित शराब दुकान से शराब की तस्करी अन्य जिलों में हो रही है तो यह जांच का विषय है। कई बार स्टॉफ की कमी के कारण आबकारी विभाग ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं कर पाता है। उल्लेखनीय है कि शहडोल में 7 दुकानों का ठेका एग्रो कंपनी के पास है, जिसके संचालक मंडल में लक्ष्मी प्रकाश जायसवाल, संदीप जायसवाल, स्वाति जायसवाल और संपृता जायसवाल अंबिकापुर छत्तीसगढ़ शामिल हैं। छापामार कार्रवाई कर चुकी है डिंडोरी पुलिस शराब तस्करी के इस मामले में डिंडोरी की शहपुरा पुलिस 2 अगस्त को शहडोल शहर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में छापामार कार्रवाई कर चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि उस समय सीताशरण मिला पर मौका पाकर भाग निकला। जिससे आरोपियों की धरपकड़ नहीं हो सकी।

Created On :   19 Aug 2026 6:59 PM IST

Tags

Next Story