जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो हर क्षेत्र पर पड़ता है इसका असर मनोज झा

जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो हर क्षेत्र पर पड़ता है इसका असर  मनोज झा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा, केरल की राजनीति और कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा, केरल की राजनीति और कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

राजद राज्यसभा सदस्य मनोज कुमार झा ने आईएएनएस से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कहा कि इसका असर सिर्फ ईंधन तक सीमित नहीं रहता बल्कि हर क्षेत्र पर पड़ता है। उन्होंने कहा, "जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है तो परिवहन से लेकर रोजमर्रा की चीजों तक हर चीज प्रभावित होती है।"

उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार को चुनाव जीतने का एक मंत्र मिल गया है, लेकिन उसे आम जनता की परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं है। मनोज झा ने यह भी कहा कि जिस दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाई गईं, उसी दिन प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा शुरू होना एक तरह की विडंबना को दिखाता है।

मनोज कुमार झा ने केरल में यूडीएफ को मिले बड़े जनादेश और वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री चेहरा बनाए जाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा, "केरल में काफी सोच-विचार के बाद वीडी सतीशन के पक्ष में फैसला लिया गया है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि उनके नेतृत्व में केरल और बेहतर प्रदर्शन करेगा।"

वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "अभी तो 20 रुपए तक बढ़ेंगे। इंतजार कीजिए। ऐसे झटके धीरे-धीरे जनता को मिलते रहेंगे।" उधर, कर्नाटक सरकार द्वारा वर्ष 2022 के हिजाब बैन आदेश को शैक्षणिक संस्थानों में वापस लेने के फैसले पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि हिजाब भारतीय संस्कृति का भी हिस्सा है।

उन्होंने कहा, "हिजाब क्या है? सिर ढंकना, पर्दा करना, यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। आपने इसे सिर्फ एक उर्दू नाम दे दिया है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 May 2026 3:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story