जैकब डफी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, भारत के खिलाफ टी20 में डाला न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग स्पेल

जैकब डफी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, भारत के खिलाफ टी20 में डाला न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग स्पेल
न्यूजीलैंड ने भारत को चौथे टी20 मुकाबले में 87 रनों से हराया। न्यूजीलैंड की इस जीत के नायक जैकब डफी रहे, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में 23 रन देकर 4 विकेट निकाले।

ऑकलैंड, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने भारत को चौथे टी20 मुकाबले में 87 रनों से हराया। न्यूजीलैंड की इस जीत के नायक जैकब डफी रहे, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में 23 रन देकर 4 विकेट निकाले।

जैकब डफी न्यूजीलैंड की ओर से भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग स्पेल डालने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले, यह रिकॉर्ड ट्रेंट बोल्ट के नाम था, जिन्होंने 2017 में 4 ओवर के स्पेल में 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। डफी ने संजू सैमसन, ईशान किशन, नमन धीर और अर्शदीप सिंह को पवेलियन भेजा। यह टी20 में रनों के लिहाज से टीम इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी हार है।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 259 रन लगाए। टीम की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 107 रनों की धमाकेदार पारी खेली। वहीं, माइकल ब्रेसवेल ने महज 25 गेंदों का सामना करते हुए 65 रन बनाए। फिन एलन ने 31 और डेरिल मिचेल ने 24 रनों का योगदान दिया।

भारतीय टीम 260 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 172 रन ही बना सकी। टीम की ओर से तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 35 रन बनाए, जबकि नमन धीर ने 28 रनों का योगदान दिया। हालांकि, इन दोनों के अलावा, बाकी भातरीय बल्लेबाज तेजी से रन बटोरने के प्रयास में अपने विकेट गंवाते चलते गए। अभिषेक शर्मा अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 15 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए, तो श्रेयस अय्यर ने 22 रन बनाए।

संजू सैमसन 4 रन ही बना सके, जबकि ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हुए। वहीं, अक्षर पटेल ( 7 रन) और नीतीश कुमार रेड्डी 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पांच मैचों की इस सीरीज में न्यूजीलैंड की यह पहली जीत है। हालांकि, टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे है। सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story