जर्मन राष्ट्रपति श्टाइनमायर ने पेकिंग विश्वविद्यालय का दौरा किया

जर्मन राष्ट्रपति श्टाइनमायर ने पेकिंग विश्वविद्यालय का दौरा किया
चीन के दौरे पर आए जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर श्टाइनमायर ने पेकिंग विश्वविद्यालय का दौरा किया। यहां उन्होंने चीन-जर्मन सहयोग पर केंद्रित भाषण दिया। इसके बाद वह विश्वविद्यालय के व्यायामशाला में गए, जहां उन्होंने टेबल टेनिस खेला और चीनी तथा विदेशी छात्रों से उत्साह के साथ बातचीत की।

बीजिंग, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के दौरे पर आए जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर श्टाइनमायर ने पेकिंग विश्वविद्यालय का दौरा किया। यहां उन्होंने चीन-जर्मन सहयोग पर केंद्रित भाषण दिया। इसके बाद वह विश्वविद्यालय के व्यायामशाला में गए, जहां उन्होंने टेबल टेनिस खेला और चीनी तथा विदेशी छात्रों से उत्साह के साथ बातचीत की।

अपने भाषण में श्टाइनमायर ने विभिन्न क्षेत्रों में चीन के तेज विकास की जमकर सराहना की। खासकर नवाचार में उसकी उपलब्धियों को उन्होंने "अभूतपूर्व" बताया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जर्मनी विकास के पथ पर चीन का साझेदार बने रहने के लिए तैयार है।

श्टाइनमायर ने कहा कि यूरोप के लोग चीन के विकास का स्वागत करते हैं। उनके मुताबिक दोनों पक्षों के आर्थिक और व्यापारिक संबंधों का इतिहास साबित करता है कि मुक्त और निष्पक्ष व्यापार से सभी को फायदा होता है।

उन्होंने कहा, "हम चीन से संबंध तोड़ना नहीं चाहते और आशा करते हैं कि व्यापार पारस्परिक लाभ की दिशा में आगे बढ़ता रहेगा।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि कोई भी साझेदारी तभी टिकाऊ हो सकती है, जब वह आपसी लाभ और दोनों पक्षों की जीत वाले सहयोग पर आधारित हो।

इसके अलावा राष्ट्रपति श्टाइनमायर ने जलवायु परिवर्तन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास से पैदा हुई नई चुनौतियों समेत कई क्षेत्रों में जर्मन-चीनी सहयोग पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के अनुसंधान और विकास में चीन अग्रणी है और जर्मन कंपनियां चीन के साथ सहयोग करने को तैयार हैं।"

अपने संबोधन में उन्होंने चीन के आनहुई प्रांत में वोक्सवैगन के संयुक्त उद्यम संयंत्र के दौरे का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वहां जर्मन और चीनी शोधकर्ता कंप्यूटर पर साथ-साथ काम करते दिखे। ये शोधकर्ता मिलकर नई कारों के लिए जरूरी सॉफ्टवेयर मॉड्यूल विकसित करते हैं, जिनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल भी शामिल है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story