जहां भी चुनाव आयोग को जरूरी लगे, वहां दोबारा चुनाव कराया जाना चाहिए जफर इस्लाम

जहां भी चुनाव आयोग को जरूरी लगे, वहां दोबारा चुनाव कराया जाना चाहिए जफर इस्लाम
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि जिस भी पोलिंग बूथ पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बटन से छेड़छाड़ पाई जाएगी, वहां दोबारा चुनाव कराया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने इस फैसले का स्वागत किया है। हालांकि, इंडिया महागठबंधन ने कहा कि जहां भी अनियमितताएं पाई जाएं, वहां ऐसी कार्रवाई जरूर की जानी चाहिए।

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि जिस भी पोलिंग बूथ पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बटन से छेड़छाड़ पाई जाएगी, वहां दोबारा चुनाव कराया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने इस फैसले का स्वागत किया है। हालांकि, इंडिया महागठबंधन ने कहा कि जहां भी अनियमितताएं पाई जाएं, वहां ऐसी कार्रवाई जरूर की जानी चाहिए।

भाजपा नेता जफर इस्लाम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि यह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। आयोग तथ्यों, आंकड़ों और मिली जानकारी के आधार पर तय करता है कि कहां दोबारा चुनाव होना है। किसी भी राजनीतिक दल के लिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। जहां भी चुनाव आयोग को जरूरी लगे, वहां दोबारा चुनाव कराया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में भाजपा की जबरदस्त जीत होने वाली है। तमिलनाडु में एनडीए की सरकार बनेगी, और केरल में एनडीए खासकर भाजपा का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहेगा। इस बार के चुनाव में दो चीज जगजाहिर हो गई है कि ऐसी ताकतें जो देशहित, प्रदेश हित में नहीं सोचते हैं, लेफ्ट की मानसिकता है कि वे देशहित के बारे में सोच नहीं सकते हैं, जनता ने ऐसी ताकतों को दरकिनार कर दिया है। प्रदेश हित में काम करने वाली पार्टियों को जनता ने वोट किया। जनता डबल इंजन की सरकार चाहती है, जहां विकास संभव हो। एनडीए की सरकार में ही विकास होगा, जनता को भी यह भलीभांति मालूम है।

वहीं, भाजपा नेता प्रेम शुक्ला ने कहा कि इस फैसले का निश्चित रूप से स्वागत किया जाना चाहिए, क्योंकि राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। जहां भी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोई कोशिश की गई है, वहां दोबारा चुनाव कराना लोकतंत्र के हित में है।

राजस्थान से कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने कहा कि अगर ईवीएम से कोई छेड़छाड़ हुई है तो दोबारा चुनाव होना चाहिए, लेकिन सवाल यह है कि इसके लिए दोषी कौन है? ऐसी लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

बता दें कि इस मुद्दे को भाजपा नेता अमित मालवीय ने भी उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि फलता के कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम में भाजपा के चुनाव चिह्न वाले बटन को टेप लगाकर ब्लॉक कर दिया गया था। उन्होंने प्रभावित इलाकों में दोबारा मतदान कराने की मांग की और इस स्थिति को एक 'पैटर्न' बताया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 April 2026 6:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story