जकार्ता 'शी चिनफिंग चीन का शासन' के खंड 5 के अंग्रेजी संस्करण की प्रचार बैठक आयोजित
बीजिंग, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। 'शी चिनफिंग: चीन का शासन' के खंड 5 के अंग्रेजी संस्करण के प्रचार के लिए एक कार्यक्रम मंगलवार को इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित किया गया।
उपस्थित अतिथि इस बात पर सहमत हुए कि 'शी चिनफिंग: चीन का शासन' का खंड 5, नए युग के लिए चीनी विशेषताओं वाले समाजवाद पर शी चिनफिंग के विचारों में नवीनतम विकास को व्यापक और व्यवस्थित रूप से प्रतिबिंबित करता है, और समकालीन चीन को समझने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए एक प्रामाणिक कृति है।
वर्तमान में, चीन ने '15वीं पंचवर्षीय योजना' की नई यात्रा शुरू कर दी है, और इंडोनेशिया भी 'स्वर्णिम इंडोनेशिया 2045' के दृष्टिकोण की ओर निरंतर प्रगति कर रहा है। रणनीतिक तालमेल को बढ़ावा देने और विकास सहयोग को गहरा करने के लिए दोनों देशों का संयुक्त रूप से काम करना न केवल दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ पहुंचाएगा, बल्कि ग्लोबल साउथ को मजबूत करने और वैश्विक शासन प्रणाली में सुधार लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस कार्यक्रम का आयोजन चीनी राज्य परिषद के प्रेस कार्यालय, इंडोनेशिया के जनसंख्या एवं गतिशीलता मंत्रालय, चीन के विदेशी भाषा प्रकाशन और इंडोनेशिया स्थित चीनी दूतावास द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में चीन और इंडोनेशिया से आए अतिथियों के साथ-साथ प्रकाशन, थिंक टैंक, मीडिया और अन्य क्षेत्रों के लगभग 200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   28 April 2026 10:05 PM IST












