जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 'श्री माता वैष्णो देवी जी प्राचीन मार्ग पवित्र गदा यात्रा' को रवाना किया

जम्मू-कश्मीर  उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी जी प्राचीन मार्ग पवित्र गदा यात्रा को रवाना किया
नवरात्र के पावन अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कोल कंडोली मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने 'श्री माता वैष्णो देवी जी प्राचीन मार्ग पवित्र गदा यात्रा' के ध्वजारोहण समारोह में हिस्सा लिया और यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नगरोटा, 22 मार्च (आईएएनएस)। नवरात्र के पावन अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कोल कंडोली मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने 'श्री माता वैष्णो देवी जी प्राचीन मार्ग पवित्र गदा यात्रा' के ध्वजारोहण समारोह में हिस्सा लिया और यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उपराज्यपाल के नगरोटा पहुंचने पर विधायक देवयानी राणा ने नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मनोज सिन्हा जी अपना कीमती समय निकालकर यहां पहुंचे और 'श्री माता वैष्णो देवी जी प्राचीन मार्ग पवित्र गदा यात्रा' को रवाना किया। यह यात्रा देवा माई मंदिर तक जाएगी। जो श्री माता वैष्णो देवी का दूसरा दर्शन माना जाता है। हमारे लिए गर्व की बात है कि 15 साल पहले शुरू की गई यात्रा आज भी कायम है।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के संघर्ष को लेकर उन्होंने कहा कि हम एक ऐसे देश के नागरिक हैं, जो गर्व से कह सकता है कि हम सशक्त हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में ऐसी नींव रखी गई है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के समय सभी ने देखा कि किस प्रकार से हम सभी को सुरक्षित कर सकते हैं। विश्व में संदेश चला गया है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के साथ कोई खिलवाड़ करेगा तो उसको ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।

बता दें कि चैत्र नवरात्र के चौथे दिन बड़ी संख्या में भक्त देवी मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। शक्तिपीठ मंदिरों में भक्तों का तांता लगा है और लंबी लाइन में लगकर भक्त मां के दर्शन का सौभाग्य पा रहे हैं। श्री माता वैष्णो देवी मंदिर, नैना देवी मंदिर और हरिद्वार के सुरेश्वरी देवी मंदिर में भक्त लगातार दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

माता वैष्णो देवी मंदिर में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मेरठ से दर्शन करने पहुंची महिला श्रद्धालु ने बताया कि मंदिर में बहुत भीड़ है लेकिन मां के आशीर्वाद के साथ हम कठिन चढ़ाई चढ़ने के लिए तैयार हैं। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि मां ने नवरात्र के समय दर्शन के लिए बुलाया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 March 2026 2:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story