झांसी में रफ्तार की होड़ बनी काल, कार से टकराई बुलेट, हादसे में युवक की मौत

झांसी में रफ्तार की होड़ बनी काल, कार से टकराई बुलेट, हादसे में युवक की मौत
झांसी के मोंठ कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 की सर्विस रोड पर तेज रफ्तार में ओवरटेक की होड़ एक युवक की जान ले गई। अपाचे और बुलेट मोटरसाइकिल के बीच आगे निकलने की प्रतिस्पर्धा के दौरान बुलेट अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से टकरा गई।

झांसी, 10 नवंबर (आईएएनएस)। झांसी के मोंठ कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 की सर्विस रोड पर तेज रफ्तार में ओवरटेक की होड़ एक युवक की जान ले गई। अपाचे और बुलेट मोटरसाइकिल के बीच आगे निकलने की प्रतिस्पर्धा के दौरान बुलेट अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से टकरा गई।

हादसे में बुलेट सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, बुलेट सवार अरविंद्र अपने चाचा और भतीजे अजय के साथ मोंठ से गांव सिलारी जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक और एक अपाचे मोटरसाइकिल के बीच आगे निकलने की होड़ लग गई। तेज रफ्तार में दौड़ रही दोनों बाइकों में से अपाचे आगे निकल गई, जबकि बुलेट असंतुलित होकर सामने से आ रही कार से जा भिड़ी।

कार में वैभव, उनके जीजा जयनारायण, रामप्रकाश और बहन स्वयंप्रभा सवार थे। सभी अपने रिश्तेदार संजीव बुधौलिया की मां की त्रयोदशी में शामिल होने भांडेर जा रहे थे। तभी मोंठ सर्विस रोड पर कार और बुलेट की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अरविंद्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल तीन अन्य लोगों का उपचार जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले, लखनऊ में सोमवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पारा थाना क्षेत्र के जीरो पॉइंट मोहान के पास तेज रफ्तार यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 45 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story