झारखंड के आदित्यपुर में कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में दो दिन में मिले दो लोगों के शव

झारखंड के आदित्यपुर में कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में दो दिन में मिले दो लोगों के शव
झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में लगातार दो दिनों के भीतर दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बुधवार सुबह परिसर के तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता मिला। बाद में मृतक की पहचान स्थानीय निवासी किशन देव साहनी के रूप में हुई है।

जमशेदपुर, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में लगातार दो दिनों के भीतर दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बुधवार सुबह परिसर के तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता मिला। बाद में मृतक की पहचान स्थानीय निवासी किशन देव साहनी के रूप में हुई है।

इससे एक दिन पहले मंगलवार को इसी परिसर के खेत से एक व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी पहचान रथू महतो के रूप में हुई है। दोनों की मौत कैसे हुई,यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने दोनों घटनाओं में अस्वाभाविक मौत की प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब छह बजे कुछ लोगों ने कृषि विज्ञान केंद्र परिसर के तालाब में शव तैरते देखा। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। बाद में मृतक की पहचान किशन देव साहनी के रूप में हुई। बताया गया है कि वह गम्हरिया ब्लॉक के पास किराये के मकान में रहता था। हालांकि, किशन देव साहनी की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

इससे पहले मंगलवार को इसी कृषि विज्ञान केंद्र परिसर के खेत में एक व्यक्ति का शव मिला था। उसकी पहचान रथू महतो के रूप में हुई। एक ही परिसर में लगातार दो दिनों तक शव मिलने से स्थानीय लोगों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, दोनों मृतकों की पहचान हो जाने के बावजूद उनकी मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं, यह भी अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Oct 2026 5:25 PM IST

Tags

Next Story