कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन पर परिवार संग पीएम मोदी से की मुलाकात, फोटो शेयर कर जताई खुशी

कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन पर परिवार संग पीएम मोदी से की मुलाकात, फोटो शेयर कर जताई खुशी
'गैंगस्टर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत सोमवार को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। आज उन्होंने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मंडी से भाजपा सांसद कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम से मुलाकात की फोटो शेयर की।

मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)। 'गैंगस्टर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत सोमवार को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। आज उन्होंने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मंडी से भाजपा सांसद कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम से मुलाकात की फोटो शेयर की।

पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उनकी बहन रंगोली भी मौजूद थीं। इस दौरान कंगना को भेंट स्वरूप तस्वीर भी मिली। अपनी खुशी जाहिर करते हुए कंगना ने लिखा, "आज परिवार सहित माननीय प्रधानमंत्री जी का समय और मार्गदर्शन मिला। मेरे लिए ये एक यादगार जन्मदिन रहा।

कंगना कई बार जिक्र कर चुकी हैं कि पीएम मोदी द्वारा देश के लिए किए गए सराहनीय कार्यों की वजह से ही वे राजनीति में आने के लिए प्रेरित हुई थीं। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि साल 2014 से पहले देश में बहुत निराशा थी और वे भी देश की हालातों को लेकर चिंतित थीं, लेकिन 2014 के बाद देश को असल मायनों में आजादी मिली है। अभिनेत्री ने हमेशा पीएम मोदी को अपना मार्गदर्शक और शुभचिंतक माना है। वे आए दिन सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से जुड़े क्लिप्स शेयर करती रहती हैं।

साल 2024 में कंगना ने भाजपा का दामन थामा था। उन्हें लोकसभा चुनाव में हिमाचल के मंडी से उम्मीदवार बनाया गया। कंगना पहली ही बार में चुनाव जीतीं और मंडी से सांसद बनीं। आज वे अपना फिल्मी करियर और राजनीतिक करियर दोनों ही बखूबी संभाल रही हैं। अभिनेत्री सदन में लगातार हमलावर रहती हैं और हाल ही में उन्होंने राहुल गांधी के लिए 'टपोरी' शब्द का इस्तेमाल किया था। अभिनेत्री का कहना था कि विपक्ष के नेता का व्यवहार सदन में किसी रोड-साइड लड़के की तरह होता है, जिसकी वजह से सभी महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 March 2026 4:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story