'कौन बनेगा करोड़पति' के वीडियो के जरिए कृष्णा अभिषेक ने दिया फैंस को सरप्राइज

कौन बनेगा करोड़पति के वीडियो के जरिए कृष्णा अभिषेक ने दिया फैंस को सरप्राइज
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन जल्द ही टेलीकास्ट किया जाएगा।

मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। 'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन जल्द ही टेलीकास्ट किया जाएगा।

अभी शो से जुड़ी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इसी बीच कृष्णा अभिषेक ने 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 17 का पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह स्पोर्ट से जुड़े सवाल का आराम से जवाब दे रहे हैं और उनके साथ कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर भी दिख रहे हैं। इसी वीडियो के साथ कमीडियन ने बड़ी अनाउंसमेंट की है, जिससे उनके फैंस खुश होने वाले हैं।

वीडियो में अमिताभ बच्चन सवाल करते हैं, "इनमें से कौन सा सोनामारा गांव से है, जहां से उन्हीं का खेल खेलने वाले कई खिलाड़ी आए थे?" ऑप्शन में लिंबा राम, बायचुंग भूटिया, खाशाबा जावध, और दिलीप तिर्की था। कृष्णा अभिषेक ने जवाब देते हुए कहा, "दिलीप तिर्की।" उन्होंने बताया कि उनका दूसरा शो भी आता है, जिसमें वो अनोखी जगहों को एक्सप्लोर करते हैं। उस दौरान उन्हें सोनामारा जाने का मौका मिला था, जिसे हॉकी विलेज के नाम से भी जाना जाता है। वहां मैंने दिलीप तिर्की से मुलाकात की थी और उनसे बहुत कुछ सीखा था।

अमिताभ बच्चन आगे बताते हैं कि सोनामारा ओडिशा में है। वहां से और पंजाब से हमारे देश में सबसे ज्यादा हॉकी खिलाड़ी आते हैं। इसी के साथ कृष्णा अभिषेक 12.50 लाख रुपए जीत जाते हैं।

दरअसल, कृष्णा अभिषेक ने यह प्रोमो अपने 'ओएमजी, ये मेरा इंडिया!' ट्रेवल शो के नए सीजन की घोषणा करते हुए शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''वे जल्द ही नए सीजन के साथ नजर आने वाले हैं।''

बता दें कि 'ओएमजी, ये मेरा इंडिया' ट्रेवल शो बहुत ही पॉपुलर है, जिसमें भारत की उन अनोखी जगहों को एक्सप्लोर किया जाता है, जो कम लोगों को पता है। शो में कृष्णा अभिषेक की होस्टिंग है। इस शो के 10 से ज्यादा बेहतरीन सीजन आ चुके हैं और अब कमीडियन नए सीजन के साथ जल्द नजर आने वाले हैं। शो को हिस्ट्री टीवी-18 पर देखा जा सकता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 April 2026 7:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story