खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए तीन बेटे, नहीं दिखे सुप्रीम लीडर मोजतबा

खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए तीन बेटे, नहीं दिखे सुप्रीम लीडर मोजतबा
ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की तदफीन का दूसरा दिन भी भारी भीड़ और शोक के माहौल के बीच जारी रहा। राजधानी तेहरान में हजारों-लाखों लोग जनाजे में शामिल हुए और इनमें दिवंगत सुप्रीम लीडर के तीन बेटे भी शामिल थे।

तेहरान, 5 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की तदफीन का दूसरा दिन भी भारी भीड़ और शोक के माहौल के बीच जारी रहा। राजधानी तेहरान में हजारों-लाखों लोग जनाजे में शामिल हुए और इनमें दिवंगत सुप्रीम लीडर के तीन बेटे भी शामिल थे।

विभिन्न ईरानी न्यूज आउटलेट्स पूरी प्रक्रिया का लाइव टेलीकास्ट कर रहे हैं। तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार जनाजा-ए-नमाज, ईरान के वरिष्ठ धर्मगुरु आयतुल्ला जाफर सोभानी ने अदा कराई। इस मौके पर खामेनेई के तीन बेटे मसूद, मेयसम और मुस्तफा मौजूद रहे। उनके साथ रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) के कमांडर अहमद वाहिदी भी मौजूद रहे हालांकि उनके बेटे और वर्तमान सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई सुरक्षा कारणों से समारोह में शामिल नहीं हुए। बताया गया कि इजरायल की ओर से संभावित हमले की आशंका के चलते उन्होंने दूरी बनाई।

सुप्रीम लीडर के साथ ही परिवार के 4 अन्य सदस्यों को भी दफन किया जाएगा। इनमें अयातुल्लाह अली खामेनेई की 14 महीने की पोती भी शामिल है। रविवार को उनकी पोती का ताबूत भी तेहरान के इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसल्ला पहुंचा, जहां अंतिम नमाज अदा की गई।

समारोह में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ, न्यायपालिका प्रमुख गोलामहुसैन मोहसिनी एजेई, आईआरजीसी के कमांडर अहमद वहीदी और कुद्स फोर्स प्रमुख इस्माइल कानी भी शामिल हुए।

सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक खामेनेई के तदफीन की रस्में एक सप्ताह तक ईरान और इराक के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएंगी।

सोमवार को तेहरान के मध्य क्षेत्र और रिवोल्यूशन स्क्वायर (मेयदान-ए-एंगेलाब) तक विशाल अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। मंगलवार को धार्मिक शहर कोम में श्रद्धांजलि सभा होगी। बुधवार को पार्थिव शरीर को इराक के नजफ और कर्बला ले जाया जाएगा, जहां शिया मुस्लिमों के पवित्र स्थलों पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। गुरुवार को पार्थिव शरीर वापस ईरान लाकर उनके गृह नगर मशहद में इमाम रजा दरगाह परिसर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 July 2026 12:43 PM IST

Tags

Next Story