दिल्ली फतेहपुर के गोदाम में लगी आग, दमकल की 25 से ज्यादा गाड़ियों ने पाया काबू

दिल्ली फतेहपुर के गोदाम में लगी आग, दमकल की 25 से ज्यादा गाड़ियों ने पाया काबू
नई दिल्ली के फतेहपुर के चंदन हुला में प्रदर्शनी के सामने वाले एक गोदाम में शनिवार-रविवार की रात आग लगने से अफरातफरी मच गई। दमकलकर्मियों को आग लगने की सूचना रात करीब दो बजे मिली। दमकल की 25 से ज्यादा गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। नई दिल्ली के फतेहपुर के चंदन हुला में प्रदर्शनी के सामने वाले एक गोदाम में शनिवार-रविवार की रात आग लगने से अफरातफरी मच गई। दमकलकर्मियों को आग लगने की सूचना रात करीब दो बजे मिली। दमकल की 25 से ज्यादा गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

फायर ऑफिसर मनीष शेरावत ने बताया कि हमें रात करीब 2:30 बजे एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। जब हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि पूरा वेयरहाउस कॉम्प्लेक्स आग की लपटों में घिरा हुआ था।

शनिवार को करनाल-मेरठ रोड पर स्थित एक केमिकल और पेस्टिसाइड फैक्ट्री में लगी भीषण आग को फायर ब्रिगेड ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू में किया। आग की घटना से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही थी।

शनिवार को ही महाराष्ट्र के वाशिम जिले में भी एक चलती कार में आग लग गई थी। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई और जलकर खाक हो गई। हादसे की वजह से समृद्धि महामार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

सूचना मिलते ही अग्निशमन दल और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी थीं।

इससे पहले महाराष्ट्र के भिवंडी जिले में भी नाशिक रोड स्थित चाविंद्रा इलाके में सड़क किनारे खड़ी एक निजी टूरिस्ट बस में अचानक भीषण आग लग गई थी। देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई और सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों व स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 July 2026 12:43 PM IST

Tags

Next Story