खेलकूद से थाईवान जलडमरुमध्य के दोनों तटों के बीच मित्रता बढ़ेगी
बीजिंग, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद के थाईवान कार्यालय ने बुधवार को नियमित संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया।
इस मौके पर प्रवक्ता छन पिनह्वा ने कहा कि फूच्येन फुटबॉल सिटी लीग धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन मैच देखने 51 हजार से अधिक दर्शक पहुंचे, जो फूच्येन प्रांत में किसी एक खेल आयोजन में दर्शकों की संख्या का नया रिकॉर्ड है। प्रतियोगिता के नियम में स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है कि फूच्येन में काम करने और रहने वाले थाईवान के बंधुओं का विभिन्न शहरों की टीम में शामिल होने का स्वागत है।
बताया जाता है कि फिंगथान टीम और चियरलीडर्स में थाईवानी बंधु शामिल हैं। इससे फूच्येन फुटबॉल सिटी लीग थाईवान जलडमरुमध्य के दोनों तटों के बीच एकीकरण को दर्शाने वाली खेल प्रतियोगिता बनी।
प्रवक्ता ने कहा कि खेलकूद के जरिए आदान-प्रदान का मंच तैयार करने से दोनों तटों के बंधुओं के बीच आपसी समझ और मित्रता मजबूत करना फूच्येन प्रांत का नया कदम है। इससे दोनों तटों के बंधुओं के बीच मित्रता बढ़ाने में खेलकूद की विशेष भूमिका दिखाई गई।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   29 April 2026 10:24 PM IST












