खुनमिंग में चीन-दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया मीडिया गोलमेज सम्मेलन का आयोजन
बीजिंग, 15 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी खुनमिंग शहर में चीन-दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया मीडिया गोलमेज सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन की मेजबानी ऑल चाइना जर्निलिस्ट एसोसिएशन ने की और इसका आयोजन युन्नान प्रांतीय दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय अंतर्राष्ट्रीय संचार केंद्र द्वारा किया गया।
चीन और कंबोडिया, भारत, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, पाकिस्तान, थाईलैंड और वियतनाम सहित 10 देशों के 40 से अधिक मीडिया प्रतिनिधि, पत्रकार और विशेषज्ञ "कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में एशियाई वृतांत और मीडिया सहयोग" विषय पर चर्चा करने के लिए एकत्रित हुए।
प्रतिभागियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रौद्योगिकी द्वारा मीडिया संचार में लाए जाने वाले अवसरों और चुनौतियों, एशियाई कहानियों को अच्छी तरह से कैसे बताया जाए, और सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और पारस्परिक शिक्षा को कैसे बढ़ावा दिया जाए जैसे विषयों पर गहन चर्चा में भाग लिया।
सम्मेलन के दौरान, ऑल चाइना जर्नलिस्ट एसोसिएशन और युन्नान प्रांतीय दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय अंतर्राष्ट्रीय संचार केंद्र ने संयुक्त रूप से "चीन-दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया समाचार संकलन अभियान" शुरू किया। जिसमें वर्ष 2026 से 2027 तक विभिन्न देशों के बीच मैत्रीपूर्ण सहयोग और विकास को दर्शाने वाले क्षेत्र के पत्रकारों से उत्कृष्ट कार्यों का अनुरोध किया गया। चयन परिणामों की घोषणा 2027 दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया मीडिया गठबंधन की वार्षिक बैठक में की जाएगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   15 July 2026 8:07 PM IST










