'किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे', हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी

किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी
हरियाणा महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्षा उषा प्रियदर्शनी ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत ही महत्वपूर्ण और संवेदनशील जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं प्रदेश की महिलाओं को आश्वस्त करती हूं कि न्याय जरूर मिलेगा। किसी भी तरह से कोई राजनीति नहीं होने दी जाएगी। आयोग निष्पक्ष होकर महिलाओं के मुद्दों को सुलझाएगा और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

पंचकूला, 15 जून (आईएएनएस)। हरियाणा महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्षा उषा प्रियदर्शनी ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत ही महत्वपूर्ण और संवेदनशील जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं प्रदेश की महिलाओं को आश्वस्त करती हूं कि न्याय जरूर मिलेगा। किसी भी तरह से कोई राजनीति नहीं होने दी जाएगी। आयोग निष्पक्ष होकर महिलाओं के मुद्दों को सुलझाएगा और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

आईएएनएस से बात करते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शिनी ने कहा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। आयोग महिलाओं के लिए न्यायालय है तो जाहिर है कि उन्हें न्याय मिलेगा। पिछले कामों की समीक्षा करने और स्थिति को समझने के बाद, हम अगले कुछ दिनों में एक पूरा रोडमैप तैयार करेंगे। निश्चित तौर पर न्याय करेंगे और किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। महिलाओं से जुड़े किसी भी मामले में कोई राजनीतिकरण नहीं होगा। महिला आयोग समस्त महिलाओं के लिए है। सबके लिए बहुत जरूरी है कि निष्पक्षता से काम हो।

आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेणु भाटिया को लेकर उषा प्रियदर्शिनी ने कहा कि उनका 4.5 साल का कार्यकाल काफी लंबा था। मैं भी उनके साथ बैठकर बातचीत करूंगी। विवाद को लेकर मेरे पास ज्यादा विस्तृत जानकारी नहीं है क्योंकि मैं सीधे तौर पर इस काम में शामिल नहीं थी, इसलिए मैंने इसके बारे में सिर्फ मीडिया के जरिए सुना है। हालांकि, हम न्याय के साथ मजबूती से खड़े हैं। जिस बेटी के साथ हादसा हुआ, उसे न्याय दिलाएंगे। आरोपी को पकड़ा गया है, सख्त से सख्त सजा दिलाने का काम करेंगे।

दूसरी ओर, हरियाणा सरकार में मंत्री रणवीर सिंह गंगवा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और उषा प्रियदर्शिनी पार्टी की बहुत वरिष्ठ और पुरानी कार्यकर्ता हैं, जो कई सालों से संगठन में सक्रिय रही हैं। आज उन्होंने महिला आयोग की जिम्मेदारी संभाली है। मैं उन्हें बधाई देता हूं।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा कि उषा प्रियदर्शिनी को हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, मैं महिला आयोग की पूरी नई टीम को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्हें महिलाओं के कल्याण के लिए काम करना चाहिए, उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए और उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुनना चाहिए।

भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हरियाणा राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी के पदग्रहण समारोह में सहभागी होकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तीकरण की दिशा में अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Jun 2026 4:30 PM IST

Tags

Next Story