अराघची-वांग यी बैठक, ईरान ने चीन के चार-सूत्रीय शांति प्रस्ताव को सराहा, क्षेत्रीय स्थिरता पर जोर

अराघची-वांग यी बैठक, ईरान ने चीन के चार-सूत्रीय शांति प्रस्ताव को सराहा, क्षेत्रीय स्थिरता पर जोर
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने बीजिंग में चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ हुई बातचीत में चीन के चार-सूत्रीय शांति प्रस्ताव की सराहना की। इस मुलाकात में दोनों देशों ने क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सहयोग पर चर्चा की।

नई द‍िल्‍ली, 6 मई (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने बीजिंग में चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ हुई बातचीत में चीन के चार-सूत्रीय शांति प्रस्ताव की सराहना की। इस मुलाकात में दोनों देशों ने क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सहयोग पर चर्चा की।

अराघची ने सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्ट कर कहा, ''मैंने बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ रचनात्मक बातचीत की। दोनों पक्षों ने राष्ट्रीय संप्रभुता और राष्ट्रीय गरिमा की रक्षा करने के ईरान के अधिकार की पुनः पुष्टि की।''

अराघची ने बताया क‍ि ईरानी पक्ष, क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बनाए रखने तथा बढ़ावा देने के संबंध में चीनी की ओर से प्रस्तुत चार-सूत्रीय प्रस्ताव की सराहना करता है।

अराघची ने कहा क‍ि ईरानी पक्ष को चीनी पक्ष पर भरोसा है और वह उम्मीद करता है कि चीनी पक्ष शांति को बढ़ावा देने तथा युद्ध को रोकने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाना जारी रखेगा। साथ ही, वह युद्धोपरांत एक ऐसी नई क्षेत्रीय व्यवस्था की स्थापना का समर्थन करता है जो विकास और सुरक्षा के बीच समन्वय स्थापित कर सके।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाई को 'अवैध' करार देते हुए क्षेत्र में तत्काल संघर्ष विराम की जरूरत पर जोर दिया है।

चीनी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, वांग यी ने बीजिंग में अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची के साथ बैठक में कहा कि पश्चिम एशिया 'निर्णायक मोड़' पर खड़ा है और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए व्यापक युद्धविराम 'अनिवार्य' है।

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, वांग ने तनाव कम करने के प्रयासों के प्रति चीन की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि दोनों पक्षों के बीच सीधी बातचीत ही समाधान का रास्ता है।

यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं, तो दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' पर रोक लगा दी है। उन्होंने मंगलवार की शाम को सोशल पोस्ट में कहा कि यह फैसला पाकिस्तान और अन्य देशों के अनुरोध पर लिया गया है, साथ ही ईरान के साथ संभावित शांति समझौते की दिशा में हो रही प्रगति को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 May 2026 9:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story