केवीएस में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत अन्य पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल तक फॉर्म भरने का मौका

केवीएस में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत अन्य पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल तक फॉर्म भरने का मौका
केंद्रीय विद्यालय में नौकरी करना हजारों लोगों का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय विद्यालय में नौकरी करना हजारों लोगों का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।

केवीएस ने जिन 2 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें एक्जीक्यूटिव इंजीनियर और असिस्टेंट डायरेक्टर (राजभाषा) के 1-1 पद शामिल हैं।

केवीएस की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री और हिंदी/अंग्रेजी में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु दोनों की पदों के लिए 56 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 30 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी पद अनुसार 56,100 से 2,08,700 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ अटैच करें। इसके बाद आवेदन को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'एडिशनल कमिश्नर (एडमिनिस्ट्रेशन) केंद्रीय विद्यालय संगठन, 18, इंस्टीट्यूशनल एरिया, शहीद जीत सिंह मार्ग, नई दिल्ली-110016' पते पर डाक कर दें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 April 2026 8:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story