लालबागचा राजा का दर्शन करने पहुंचे सूर्यकुमार यादव, कहा- यहां हर मनोकामना पूरी होती है

लालबागचा राजा का दर्शन करने पहुंचे सूर्यकुमार यादव, कहा- यहां हर मनोकामना पूरी होती है
भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीताने वाले विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव गणपति की भक्ति में सराबोर हैं। बुधवार को सूर्यकुमार यादव मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पहुंचे और भगवान गणेश की दिव्य प्रतिमा का दर्शन किया और पूजा अर्चना की। सूर्या अपनी पत्नी के साथ गणपति का दर्शन करने पहुंचे थे।

मुंबई, 16 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीताने वाले विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव गणपति की भक्ति में सराबोर हैं। बुधवार को सूर्यकुमार यादव मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पहुंचे और भगवान गणेश की दिव्य प्रतिमा का दर्शन किया और पूजा अर्चना की। सूर्या अपनी पत्नी के साथ गणपति का दर्शन करने पहुंचे थे।

मुंबई के लालबागचा राजा का दर्शन करने के बाद सूर्यकुमार यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "यहां आकर अच्छा लग रहा है। मैं पिछले 5-6 साल से यहां आ रहा हूं। पिछली बार मैंने देखा कि बहुत से लोग यहां अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए आते हैं। मैंने एक तस्वीर देखी जिसमें किसी ने यहां 2024 के लिए एक नोट लिखा था कि इंडिया 2024 में वर्ल्ड कप जीतेगा। फिर 2025 में भी मैं यहां आया था, और किसी ने लिखा था कि हमारी लीडरशिप में इंडिया 2026 में वर्ल्ड कप जीतेगा। तो, यहां दुआओं की ताकत बहुत ज्यादा है।"

टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार यादवल लंबे समय से व्यक्तिगत तौर पर रनों के लिए जूझ रहे थे। इसी वजह से टी20 विश्व कप के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। विश्व कप के ठीक बाद उन्होंने टी20 की कप्तानी और टीम में जगह गंवा दी।

36 सल के सूर्यकुमार यादव फिलहाल पूरी तरह फिट हैं और लगातार अपनी फॉर्म और फिटनेस पर काम कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव को जल्द टीम इंडिया में टी20 फॉर्मेट में वापसी का भरोसा है।

कभी टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज रहे सूर्या को इस फॉर्मेट का राजा कहा जाता था। वह लंबे समय तक इस फॉर्मेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज रहे। 360 डिग्री के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए 113 टी20 की 107 पारियों में 4 शतक और 25 अर्धशतक लगाते हुए 3,272 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 फॉर्मेट में एक भी सीरीज नहीं हारी थी। एशिया कप 2025 और टी20 विश्व कप 2026 में जीत उनकी कप्तानी की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Sept 2026 2:52 PM IST

Tags

Next Story