ली छ्यांग ने विश्व कौशल संगठन के अध्यक्ष और सीईओ से भेंट की
बीजिंग, 23 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने शांगहाई में 48वीं विश्व कौशल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विश्व कौशल संगठन के अध्यक्ष फ्रांसिस होरंट और सीईओ डेविड होए से मुलाकात की।
इस मौके पर ली छ्यांग ने कहा कि लंबे समय से चीन और विश्व कौशल संगठन के बीच बेहतर सहयोग संबंध कायम रहते हैं। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने खुद 48वीं विश्व कौशल प्रतियोगिता के आयोजन को प्रोत्साहित किया। यह कुशल प्रतिभाओं पर चीन का ध्यान और वैश्विक कौशल सहयोग के प्रति चीन का दृढ़ समर्थन दर्शाता है।
प्रतियोगिता की तैयारी के दौरान चीन ने विश्व कौशल संगठन के साथ ईमानदारी से सहयोग किया। चीन शानदार प्रतियोगिता का आयोजन करने को लेकर आश्वस्त है। चीन विश्व कौशल संगठन के साथ सहयोग मजबूत कर वैश्विक कौशल कार्य का विकास बढ़ाना चाहता है, ताकि विश्व अर्थव्यवस्था की सतत वृद्धि और सभी देशों के लोगों की भलाई बढ़ सके।
वहीं, विश्व कौशल संगठन के अध्यक्ष फ्रांसिस होरंट और सीईओ डेविड होए ने चीन में कौशल कार्य के तेज विकास और अन्य देशों को दी गई सहायता की प्रशंसा की। उन्हें आशा है कि चीन के साथ संगठन की वर्ष 2035 विजन योजना बढ़ाई जाएगी, ताकि एक साथ विश्व शांति, स्थिरता, समृद्धि और विकास में योगदान किया जा सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   23 Sept 2026 10:01 PM IST












