पेइचिंग सांस्कृतिक मंच उद्घाटित

पेइचिंग सांस्कृतिक मंच उद्घाटित
'पेइचिंग सांस्कृतिक मंच- 2026' को पेइचिंग में उद्घाटित हुआ। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के प्रचार प्रसार विभाग के मंत्री ली शुलेई ने इसमें भाग लिया और मुख्य भाषण दिया।

बीजिंग, 23 सितंबर (आईएएनएस)। 'पेइचिंग सांस्कृतिक मंच- 2026' को पेइचिंग में उद्घाटित हुआ। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के प्रचार प्रसार विभाग के मंत्री ली शुलेई ने इसमें भाग लिया और मुख्य भाषण दिया।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की पेइचिंग समिति के सचिव यिन ली ने भी इसमें भाग लिया और भाषण दिया।

चीनी और विदेशी अतिथि इस बात पर सहमत हुए कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत वैश्विक सभ्यता पहल, जो सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सक्रिय रूप से बढ़ावा देती है और मानव जाति के लिए साझा भविष्य समुदाय के निर्माण को प्रोत्साहित करती है, चीन और विश्व में सांस्कृतिक विरासत के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सांस्कृतिक विरासत समस्त मानव जाति की साझा संपत्ति है। सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण, संवर्धन और प्रभावी उपयोग मानव सभ्यता की निरंतरता और विश्व के सतत विकास के लिए आवश्यक है और यह हमारी साझा जिम्मेदारी भी है।

2026 पेइचिंग सांस्कृतिक मंच का विषय 'सांस्कृतिक विरासत और सभ्यताओं के बीच पारस्परिक शिक्षा' है। 44 देशों और क्षेत्रों के 600 से अधिक अतिथियों ने इसमें भाग लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Sept 2026 10:01 PM IST

Tags

Next Story