एलआईसी का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 20 बढ़ा, नेट प्रीमियम आय 1.47 लाख करोड़ रुपए के पार

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एसआईसी) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड कर के बाद (पीएटी) मुनाफा सालाना आधार पर 19.96 प्रतिशत बढ़कर 12,114.78 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि में 10,098.48 करोड़ रुपए था।
एलआईसी की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में उसकी नेट प्रीमियम आय सालाना आधार पर 16.15 प्रतिशत बढ़कर 1,47,433.15 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,26,930.04 करोड़ रुपए थी।
बीमा कंपनी की पहले साल के प्रीमियम से आय सालाना कम होकर 10,483.85 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 10,884.48 करोड़ रुपए थी।
हालांकि, रिन्यूएल प्रीमियम से आय सालाना आधार पर बढ़कर 68,717.96 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 65,320.48 करोड़ रुपए थी। वहीं, सिंगल प्रीमियम आय पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के 50,882.30 करोड़ रुपए से बढ़कर 68,425.31 करोड़ रुपए हो गई है।
एलआईसी की वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में निवेश से शुद्ध आय सालाना आधार पर 2.22 प्रतिशत बढ़कर 1,15,033.85 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 1,12,528.25 करोड़ रुपए थी।
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एलआईसी ने कमीशन पर कुल 6,089.30 करोड़ रुपए खर्च किए हैं, जो कि वित्त वर्ष 26 दूसरी तिमाही में 5,807.35 करोड़ रुपए था।
नतीजे आने से पहले कारोबारी सत्र में एलआईसी का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 408 रुपए पर सपाट बंद हुआ।
एलआईसी ने बीते एक महीने में 4.97 प्रतिशत और बीते छह महीने में 2.09 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। हालांकि, बीते एक साल में एलआईसी ने 8.94 प्रतिशत का नकारात्मक रिटर्न दिया है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
