लो ब्लड प्रेशर को नजरअंदाज करना खतरनाक, तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

लो ब्लड प्रेशर को नजरअंदाज करना खतरनाक, तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये उपाय
आज की तेज रफ्तार और तनावभरी जिंदगी में ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। आमतौर पर लोग हाई ब्लड प्रेशर पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन लो ब्लड प्रेशर भी उतना ही गंभीर हो सकता है। लो ब्लड प्रेशर होने पर व्यक्ति को चक्कर आना, कमजोरी महसूस होने, थकान रहने और कुछ मामलों में बेहोशी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस समस्या को नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते उचित सावधानी और इलाज जरूरी है।

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। आज की तेज रफ्तार और तनावभरी जिंदगी में ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। आमतौर पर लोग हाई ब्लड प्रेशर पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन लो ब्लड प्रेशर भी उतना ही गंभीर हो सकता है। लो ब्लड प्रेशर होने पर व्यक्ति को चक्कर आना, कमजोरी महसूस होने, थकान रहने और कुछ मामलों में बेहोशी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस समस्या को नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते उचित सावधानी और इलाज जरूरी है।

लो ब्लड प्रेशर के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन सबसे आम कारण शरीर में सोडियम की कमी है। सोडियम शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। अगर सोडियम की मात्रा कम हो जाए, तो ब्लड प्रेशर गिर सकता है। ऐसे में एक सरल उपाय यह है कि आप पानी में थोड़ी मात्रा में नमक मिलाकर पीएं। इससे ब्लड प्रेशर को अस्थायी रूप से बढ़ाने में मदद मिलती है और आपको तुरंत राहत महसूस हो सकती है।

इसके अलावा, लो ब्लड प्रेशर के दौरान शरीर को सही स्थिति में रखना भी महत्वपूर्ण है। अगर अचानक ब्लड प्रेशर गिर जाए तो तुरंत बेड पर लेट जाएं। पैरों को तकिए या किसी ऊंचाई पर रख दें ताकि खून का प्रवाह मस्तिष्क तक बढ़ सके। यह तरीका शरीर को संतुलन बनाने और चक्कर आने की संभावना कम करने में मदद करता है।

कैफीन भी एक ऐसा तत्व है जो ब्लड प्रेशर को अस्थायी रूप से बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए ब्लैक टी या कॉफी पीना इस समय सहायक हो सकता है। हालांकि यह केवल अस्थायी उपाय है और इसे लगातार इस्तेमाल करना सही नहीं है। इसके अलावा, शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन भी ब्लड प्रेशर लो होने का बड़ा कारण हो सकता है। इसलिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है।

इसके बावजूद अगर सामान्य घरेलू उपायों के बाद भी ब्लड प्रेशर सामान्य नहीं होता या आपको लगातार कमजोरी और चक्कर महसूस होते हैं, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 March 2026 4:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story