एलएसजी प्रदर्शन में निरंतरता की कमी से जूझ रही है अभिनव मुकुंद

एलएसजी प्रदर्शन में निरंतरता की कमी से जूझ रही है अभिनव मुकुंद
आईपीएल 2026 में बुधवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने 6 विकेट से हरा दिया।

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में बुधवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने 6 विकेट से हरा दिया।

मैच के बाद एलएसजी के निराशाजनक प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने अपनी प्रतिक्रिया दी। ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए मुकुंद ने कहा, "मैं एलएसजी को लेकर बहुत निश्चित नहीं हूं। वे आईपीएल में बहुत युवा हैं। गुजरात टाइटंस (जीटी) भी एलएसजी के साथ ही 2022 में बनी थी, जो धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रही है। वे सीजन का अपना पहला गेम हार गए हैं, लेकिन आप जानते हैं कि जीटी किसी खास दिन क्या करेगी। वे अपने गेंदबाजों पर भरोसा करते हैं। वे अपने स्पिनर्स के अनुभव पर भरोसा करते हैं। लखनऊ के साथ, आपको हमेशा ऐसा लगता है कि टीम के अंदर कोई पहचान नहीं है।"

अभिनव ने कहा कि एलएसजी के लिए शीर्ष में मिशेल मार्श और एडेन मार्करम बेहद शानदार हैं, लेकिन इसके बाद भरोसे की कमी है। टीम में हमेशा से खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही है। मार्क वुड कभी-कभी आकर पांच विकेट ले लेते हैं, लेकिन ये हमेशा नहीं होता, जो टीम की सबसे बड़ी दिक्कत है।

मुकुंद ने कहा, "डीसी के खिलाफ मैच में मुझे टीम संतुलित नहीं लगी। टीम में सात बल्लेबाज और चार गेंदबाज थे। टीम ने दिग्वेश राठी पर भरोसा जताते हुए रवि बिश्नोई को रिलीज किया था, लेकिन राठी पहले ही मैच का हिस्सा नहीं थे। यह समझ से परे है।"

एलएसजी 18.4 ओवर में सिर्फ 141 रन पर सिमट गई। दिल्ली कैपिटल्स ने 17.1 ओवर में 4 विकेट पर 145 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता लिया। लखनऊ का अगला मुकाबला 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा।

2022 में लीग में शामिल हुए एलएसजी अब तक खेले 58 मैचों में 30 मैच जीती है, जबकि 28 हारी है। टीम पिछले 4 सीजन में दो बार प्लेऑफ में पहुंची है। पिछले सीजन एलएसजी सातवें स्थान पर रही थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 April 2026 11:53 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story